कोरबा। दो एएसआई के बीच हुई मारपीट के बाद एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने दोनों को लाइन अटैच कर दिया है। इस मारपीट में एक ASI का दांत टूट गया तो दूसरे का हाथ टूट गया है।
कोरबा के सिटी कोतवाली में पदस्थ दो सहायक उप निरीक्षक अश्वनी वर्मा, अजय सिंह और कोर्ट आरक्षक नितेश मिश्रा के बीच जमकर मारपीट हुई थी। यह घटनाक्रम 6 नवंबर 2024 की शाम 6 से 7 बजे के बीच हुआ था। इस घटना को लेकर जो बातें सामने आई हैं उसके मुताबिक थाना के दो मुखबिर और गवाहों को लेकर आरक्षक नितेश मिश्रा व एएसआई अश्वनी वर्मा के द्वारा अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया गया। साथ ही ASI अजय सिंह के लिए भी भला-बुरा कहा गया था। इस बात की जानकारी होने और समय आने पर गवाहों को दारू-गांजा के मामले में जेल भेजने की बात को लेकर जब ASI अजय सिंह ने आरक्षक से तस्दीक करना चाहा और ऐसा कहने व करने की वजह पूछी तो आरक्षक ने ऐसी बात कहने वाले के लिए ही गाली-गलौच करना शुरू कर दिया। जब अजय सिंह ने गलत बात करने से रोका तो उसके साथ हाथापाई पर उतारू हो गया। इसी समयग ASI अश्वनी वर्मा के वहां पहुंच गया और उन सभी बातों को लेकर सवाल-जवाब किया तो मारपीट शुरू हो गई। आरक्षक के अलावा दोनों ASI आपस में ही भिड़ गए। थाने के अंदर जमकर लात घूंसे चले। थाने में मौजूद स्टाफ ने किसी तरह तीनों को समझा बुझाकर अलग किया। तब तक एक की दांत टूट चुकी थी तो दूसरे की हाथ टूट गई थी। इसके बाद मारपीट की सूचना फोन के जरिए एसपी को दी गई। जिसे उन्होंने गंभीरता से लेते हुए सीएसपी भूषण एक्का को जांच के निर्देश दिए। इससे पहले दोनों का डॉक्टरी मुलाहिजा जिला अस्पताल में सिविल लाइन थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद डडसेना की उपस्थिति में कराया गया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने कोरबा सीएसपी के प्रतिवेदन के आधार पर दोनों एएसआई को लाइन अटैच कर दिया है। जबकि आरक्षक पूर्व से ही लाइन में रहकर न्यायालय कार्य में संलग्न है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMarch 19, 2026दो बकरी चोर गिरफ्तार, 31 बकरा – बकरी जप्त, 4 बकरों को काटकर बेच चुके थे आरोपी
बिलासपुरMarch 18, 2026बाघ और तेंदुआ के शिकार में डिप्टी रेंजर समेत 9 शिकारी गिरफ्तार, खाल और नाख़ून जप्त
बिलासपुरMarch 18, 2026गैस सिलेंडर की कालाबाजारी : खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 365 सिलेंडर जप्त
UncategorizedMarch 17, 2026SDM ने बेजा कब्जा के अपिल आवेदन को किया खारिज, हाईकोर्ट के निर्देशों का हुआ पालन, कोटवारी जमीनों पर दुकान- मकान बनाकर बेचने वाले भू माफियाओं में हड़कंप
