बिलासपुर। कांग्रेस भवन में हुए विवाद को लेकर पूर्व महापौर और तीन बार युवा कांग्रेस अध्यक्ष रहे राजेश पांडेय ने खेद जताया है। उन्होंने कहा जो हुआ अच्छा नहीं हुआ। इस विवाद के बाद कांग्रेस की छवि खराब हो रही थी। प्रभारी सुबोध हरितवाल के द्वारा किए गए दुर्व्यवहार को लेकर उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस का निष्ठावान कार्यकर्ता हूं। कांग्रेस की छवि खराब हो रही थी, सीनियर होने के नाते मेरी जिम्मेदारी बनती है कि विवाद को खत्म करूं… इसलिए मैं सामने आकर खेद जता रहा हूं।
पूर्व महापौर श्री पाण्डेय ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि मेरी बात को गलत समझा गया… राम को रावण समझ लिया गया… जिसके कारण विवाद हुआ.. इसके लिए मुझे खेद है। श्री पाण्डेय ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव नजदीक है मेरे ऊपर किसी तरह का दबाव नहीं है, कोई दूसरी पार्टी इस विवाद का राजनीतिक लाभ न उठा पाए इसलिए में खेद प्रगट कर रहा हूं। मै सीनियर हु… पांच दशक से पार्टी के लिए काम कर रहा हूं…, जनहित के लिए लड़ता हूं… आगे भी लड़ता रहूंगा…, मैं पार्टी कार्यकर्ता के रूप में… और पार्टी हित में खेद प्रगट कर रहा हूं। जब उनसे पूछा गया कि क्या एक जूनियर कार्यकर्ता के द्वारा किए गए दुर्व्यवहार का प्रतिकार करना अनुचित है…? क्या दबाव डालकर एक सीनियर नेता से खेद प्रकट करवाना उचित परम्परा है ? इस पर उन्होंने कहा कि मैं दबाव में नहीं हूं…, इस विवाद से पार्टी को नुकसान हो रहा था…, पार्टी की छवि खराब हो रही थी… इसलिए लगा कि मुझे ये बेवजह के विवाद को खत्म करना चाहिए… इसलिए मैने सार्वजनिक रूप से खेद प्रकट किया है।
गौरतलब है कि गत 27 नवम्बर को
प्रभारी सुबोध हरितवाल और पूर्व मेयर राजेश पांडे के बीच कांग्रेस भवन में विवाद हो गया था। जिससे नाराज पूर्व मेयर ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी। मामला तुल पकड़ा तो शहर अध्यक्ष विजय पांडे ने पूर्व मेयर को नोटिस देकर 24 घंटे के अंदर जवाब मांगा था। शनिवार को श्री पांडेय ने पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज से मुलाकात भी किया था और अपनी बात उनके आने रखी थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि वे पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता है और ताउम्र कांग्रेस के सिपाही रहेंगे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMarch 20, 2026ऑन लाइन सट्टा खिलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, लैपटॉप, मोबाइल, बैंक खाता, चेकबुक और 7 लाख नगद जप्त
बिलासपुरMarch 20, 2026बिजली विभाग के तीन अधिकारी रिश्वत लेते हुए पकड़ाया, ट्रांसफार्मर लगाने मांगे थे 35 हजार रुपए
रायगढ़March 20, 2026मुख्यमंत्री और वित्तमंत्री के गृह जिले में हो रही थी अफ़ीम की खेती, रखवाली करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिलासपुरMarch 19, 2026दो बकरी चोर गिरफ्तार, 31 बकरा – बकरी जप्त, 4 बकरों को काटकर बेच चुके थे आरोपी
