युवक ने की आत्महत्या : पत्नी और ससुराल वाले बना रहे थे धर्म परिवर्तन के लिए दबाव

धमतरी। पोटियाडीह गांव में लिनेश साहू नाम के एक युवक ने आत्महत्या कर ली है। उसके ऊपर धर्म परिवर्तन करने का दबाव था। इस बात की जानकारी उसने आत्महत्या करने के पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट के स्टेटस पर डाल दिया था। अपने स्टेटस पर मृतक ने लिखा कि वो अपनी पत्नी से परेशान है। उसकी पत्नी धर्मांतरण का दबाव बनाती है। पत्नी के परिवार वाले भी इसमें शामिल हैं। अर्जुनी पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में ले लिया है। युवक की आत्महत्या की खबर जैसे ही आस पास के लोगों को मिली मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। अर्जुनी पुलिस ने हालात की गंभीरता को देखते हुए मृतक की पत्नी को हिरासत में ले लिया है। मृतक का नाम लिनेश साहू है और वह सिलाई का काम करता था। मृतक पति ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा है कि उसकी पत्नी और ससुराल वाले दोनों झूठे हैं। उसकी शादी झूठ बोलकर कराई गई है। पत्नी आठवीं पास है जबकि उसे 12वीं पास बताया गया था। मृतक ने यह भी लिखा है कि ससुराल पक्ष के सभी लोग धर्म परिवर्तन का लगातार दबाव बना रहे हैं। बीवी अक्सर पैसों की मांग किया करती है। उसके साथ इंसानों जैसा व्यवहार नहीं किया जाता। फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया है।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर +919406157580
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर +919406157580

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *