बलौदाबाजार। पुलिस ने नकली नोट के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनो मिलकर नकली नोट छापते थे और बाजार में खपाते थे। गिरोह का तीसरा सदस्य फरार है जिसे पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।
लवन पुलिस ने नकली नोट छापकर बाजार में खपाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। आरोपियों के कब्जे से 2.32 लाख रुपये के नकली नोट बरामद किए हैं। दरअसल 7 दिसंबर 2024 को लवन थाने की पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग लवन बाजार में नकली नोट लेकर आए हैं और बाजार में खपाने की तैयारी में हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और जिला सहकारी बैंक के पीछे एक खंडहर में दबिश देकर दो लोगों को गिरफ्तार किया। दोनों की तलाशी लेने पर 500, 200 और 100 रुपये के नकली नोट बरामद हुए जो कुल 6,400 रुपये थी। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने कबूल किया कि अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर नकली नोट छापने का काम कर रहे थे। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने एक रंगीन प्रिंटर मशीन खरीदी थी, जिसकी मदद से वे नकली नोट तैयार करते थे। वे 100, 200 और 500 रुपये के नकली नोट छापकर बाजार में खपाने का प्रयास कर रहे थे। आरोपियों ने यह भी बताया कि नकली नोट छापने की प्रिंटर मशीन, कागज और बड़ी मात्रा में छापे गए नकली नोट रायपुर के भाठागांव स्थित विनायक नगर में किराए के मकान में छिपा रखे हैं। इसके बाद पुलिस की टीम ने तत्काल रायपुर में दबिश दी और वहां से 2,26,000 रुपये के नकली नोट, प्रिंटर मशीन और अन्य सामग्री बरामद की है। इस मामले में पुलिस को पता चला है कि गिरोह का तीसरा सदस्य जो नकली नोट बाजार में खपाने के लिए निकला हुआ है वह फरार है। पुलिस ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया है उनमें से एक भुवन साहू उर्फ भूपेश (उम्र 25 वर्ष) और तुषार साहू उर्फ सोनू (उम्र 26 वर्ष) हैं। दोनो लवन थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 7 के निवासी हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
कांकेरMay 2, 2026IED ब्लास्ट में DRG के चार जवान शहीद, बारूदी सुरंग को कर रहे थे निष्क्रिय
बिलासपुरMay 2, 2026आयुक्त ने किया वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक को निलंबित, अवैध उगाही का वीडियो हुआ था वायरल, फोकट में कोल्ड ड्रिंक भी पिया
