जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर सुरक्षा बल के जवानों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। दक्षिण अबूझमाड़ में सुरक्षा बल के जवानों ने 7 नक्सलियों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। शाम तक जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी थी। साथ हो जवान सर्चिंग भी कर रहे थे लिहाजा शवों की संख्या बढ़ सकती है।
मिली जानकारी के अनुसार नारायणपुर, दंतेवाड़ा, जगदलपुर, कोंडागांव जिले की DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड), STF (स्पेशल टास्क फोर्स) और CRPF की संयुक्त पार्टी 10 नवंबर को दक्षिण अबूझमाड़ क्षेत्र के लिए रवाना हुई थी। एंटी नक्सल ऑपरेश के लिए निकली पार्टी 12 दिसंबर 2024 की सुबह दक्षिण अबूझमाड़ में थे तभी घने जंगल से नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ तड़के 3 बजे शुरू हुई और देखते ही देखते दोनों तरफ से गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा जंगल गूंज उठा। दिनभर रुक-रुक कर गोली चलती रही। दोपहर के बाद सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से नक्सलियों के 7 शव बरामद कर लिए थे। देरशाम तक जवानों की सर्चिंग चल रही थी, लिहाजा शवों की संख्या बढ़ सकती है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
बिलासपुरSeptember 14, 2026शादीशुदा गर्लफ्रेंड को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगा दी आग
बिलासपुरSeptember 14, 2026हत्या के चार आरोपी गिरफ्तार, देर रात लाठी, डंडे से हमलाकर हो गए थे फरार
