बालोद। जिले के भानुप्रतापपुर-दल्ली राजहरा मुख्य मार्ग में डौंडी के पास बड़ा सड़क हादसा हुआ है। छट्ठी कार्यक्रम से लौट रहे 13 लोग सड़क हादसे के शिकार हो गए। इनमें से 6 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है।
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में आधीरात बड़ा सड़क हादसा हुआ है। एक तेज रफ्तार ट्रक (Truck) और कार की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई। इनमें एक एक बच्चा, चार महिलाएं और एक पुरुष शामिल है। सात लोग घायल हुए हैं। उनकी हालत गंभीर है। यह हादसा डौंडीथाना क्षेत्र के ग्राम चोरहापड़ाव के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि कार में सवार लोग छठी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए डौंडी गए थे। रविवार देररात सभी लोग डौंडी से गुरेदा लौट रहे थे। इसी दौरान डौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम चोरहापड़ाव के पास कार क्रमांक CG-04-LD-8049 को दल्लीराजहरा से भानुप्रतापपुर की तरफ जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। मृतकों की पहचान दुर्पत प्रजापति (30) पिता पूना राम (30) ग्राम गुरेदा (गुंडरदेही), सुमित्रा बाई कुम्भकार (50) पति स्वर्गीय कार्तिक राम निवासी घोराड़ी महासमुंद, मनीषा कुम्भकार (35) पति विश्वनाथ ग्राम घोराड़ी महासमुंद, सगुन बाई कुंभकार (50) ग्राम कुम्हारपारा कवर्धा, ईमला बाई पति (55) रेवा राम सिन्हा ग्राम गुरेदा (गुंडरदेही) एवं जिग्नेश कुम्भकार (7) पिता प्रीतम कुम्भकार निवासी ग्राम गुरेदा (गुंडरदेही) के रूप में हुई है। घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया है। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश कर रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
कांकेरMay 2, 2026IED ब्लास्ट में DRG के चार जवान शहीद, बारूदी सुरंग को कर रहे थे निष्क्रिय
बिलासपुरMay 2, 2026आयुक्त ने किया वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक को निलंबित, अवैध उगाही का वीडियो हुआ था वायरल, फोकट में कोल्ड ड्रिंक भी पिया
