बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर बिचौलियों और दलालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। राजस्व और खाद्य विभाग के अधिकारियों ने आधा दर्जन दुकानों पर दबिश दी। छापे में 1112 कट्टी धान जब्त की गई। जिसकी कीमत लगभग 14 लाख आंकी गई है। सोसाइटियों में खपाने की नीयत से धान का अवैध भंडारण किया गया था। कलेक्टर ने जब्त धान पर नजर रखने को कहा है ताकि केंद्रों पर वह बिकने ना पाए।
खाद्य अधिकारी ने बताया कि आज एसडीएम बिल्हा के मार्गदर्शन में चकरभाठा में जय श्री कृष्ण ट्रेडर्स के यहां 370 बोरी (148 क्विंटल) धान को जप्त कर मंडी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी। इसी प्रकार खाद्य एवं मण्डी विभाग द्वारा सीपत निवासी फुटकर व्यापारी इंद्र वर्मा के दुकान माँ प्रॉविजन स्टोर्स से 73 कट्टी & श्री शिवगोपाल साहू के प्रतिष्ठान से 69 कट्टी कुल 142 कट्टी लगभग 56.80 क्विंटल धान मण्डी अधिनियम के अंतर्गत जप्त किया गया। चकरभाठा में सुरेश धान भंडार के यहां 150 बोरी (60 क्विंटल) धान को जप्त कर मंडी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी। तहसील कोटा में ग्राम गोबरिपाट में फर्म सत्यप्रकाश दुबे में 450 कट्टी (180 क्विंटल) धान के संबंध में मौके पर किसी प्रकार का मंडी शुल्क रशीद और स्टॉक पंजी उपलब्ध नहीं किया गया। जिसके कारण धान जप्त किया गया तथा मंडी अधिनियम के तहत मंडी शुल्क में 5 गुना चार्ज लगाए जाने हेतु पंचनामा तैयार किया गया। इस तरह आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
