बिलासपुर। बिजली विभाग ने विशेष अभियान चलाते हुए नेहरू नगर संभाग के 372 घरों के बिजली कनेक्शन काट दिए है। विभाग ने एक सप्ताह के अंदर 339 बकायादारों से 78 लाख रुपए बकाया बिजली बिल की वसूली की है। छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, बिलासपुर क्षेत्र द्वारा बकाया राजस्व वसूली के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत बिलासपुर नगर वृत्त के अंतर्गत नेहरूनगर संभाग द्वारा विगत एक सप्ताह में 339 उपभोक्ताओं से लगभग 78 लाख रूपए की वसूली की गई है। विदित हो कि विद्युत वितरण कंपनी द्वारा बकाया राजस्व वसूली के लिए निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। बिजली कंपनी द्वारा अपने उपभोक्ताओं को निर्धारित समयावधि पर बिजली बिल के भुगतान के लिए बिल वितरण की व्यवस्था के साथ-साथ मोर बिजली एप एवं आॅनलाइन सुविधाएं प्रदान की जा रही है। बिजली बिल के भुगतान में विलंब होने पर उपभोक्ताओं का बार-बार ध्यान आकृष्ट कराया जा रहा है। नगर संभाग पश्चिम के कार्यपालन अभियंता सैय्यद मुख्तार ने बताया कि विद्युत कंपनी द्वारा बकाया वसूली के लिए चलाया जा रहा अभियान निरंतर जारी रहेगा। इसके अंतर्गत विगत एक सप्ताह में नगर संभाग पश्चिम के 339 उपभोक्ताओं से 78 लाख रूपए की बकाया वसूली की गई है तथा 372 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए हैं। श्री मुख्तार द्वारा बकायादार उपभोक्ताओं से विद्युत देयक का भुगतान नियत समय में करने की अपील की गई है ताकि कनेक्शन विच्छेदन की कार्यवाही से बचा जा सके।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
