बिलासपुर। कुख्यात अपराधी रंजन गर्ग के फार्म हाउस पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया है। आरोपी ने सरकारी जमीन में कब्जा करके शानदार ऐशगाह बना लिया था। इस फॉर्महाउस का उपयोग आपराधिक गतिविधियों के लिए किया जाता था।
कुख्यात बदमाश रंजन गर्ग ने शहर से लगे मस्तूरी नेशनल हाइवे के पास एक एकड़ सरकारी बेशकीमती जमीन पर अवैध कब्जा कर फार्म हाउस बना लिया है। इस फॉर्म हाउस पर शुक्रवार को प्रशासन बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया है । आपको बता दे रंजन गर्ग मर्डर भी कर चुका है। बता दें कि स्थानीय लोगों ने इस अवैध कब्जे की शिकायत की थी, जिसे कलेक्टर ने गंभीरता से लेते हुए राजस्व और पुलिस अफसरों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। दरअसल, आदतन अपराधी रंजन गर्ग ने शहर से लगे मस्तूरी नेशनल हाईवे के ग्राम पंचायत ढेका पंचायत की अरपा नदी किनारे स्थित करीब एक एकड़ सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है, जिसमें उसने फार्म हाउस बनाया है।
ग्राम महमंद क्षेत्र मे खसरा नंबर 257 के अंश भाग (लगभग 1 एकड़) पर रंजन गर्ग द्वारा अतिक्रमण की लिखित शिकायत जनदर्शन मे कलेक्टर बिलासपुर अवनीश शरण को प्राप्त हुई। जिस पर सख्त कार्रवाई के निर्देश देते हुए कलेक्टर बिलासपुर ने अनुविभागीय अधिकारी बिलासपुर एवं संबंधित तहसीलदार को जांच कर विधिवत कार्रवाई के निर्देश दिए। उक्त प्राप्त शिकायत को कलेक्टर बिलासपुर ने समय सीमा के प्रकरण मे दर्ज कर बिलासपुर एस डी एम को प्रेषित भी किया। जिस पर एसडीएम पीयूष तिवारी के निर्देश पर संबंधित तहसीलदार ने तत्काल हल्का पटवारी से जांच रिपोर्ट आहूत की एवं शासकीय भूमि पाए जाने पर नियमानुसार बेदखली की कार्रवाई की गई। मौके पर यह देखा गया कि लगभग 50-100 की संख्या मे पुलिस बल एवं सीएसपी कोतवाली, एसडीएम बिलासपुर, तहसीलदार एवं थाना प्रभारी तोरवा सभी उपस्थित थे। कलेक्टर बिलासपुर का यह साफ़ संदेश है कि अवैध रूप से अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई इसी प्रकार होती रहेगी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
