जीपीएम। जिले में शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई कार्रवाई की है। यहां पर 3 शिक्षक को बर्खास्त कर दिया गया है और एक शिक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है। बर्खास्त शिक्षकों में एक प्रधान पाठक और दो सहायक शिक्षक शामिल है।
मिली जानकारी के अनुसार गौरीशंकर दिनकर प्राथमिक शाला डोगरगढ़ी में प्रधान पाठक के पद पर पदस्थ है। वह 18 जून 2014 से बिना किसी पूर्व सूचना/अनुमति के स्कूल से नदारद थे। नोटिस देने के बाद भी किसी प्रकार का कोई जवाब नहीं आय और न ही नौकरी में उपस्थित हुए। उनके खिलाफ छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की गई है। लंबे समय से और अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के कारण गौरीशंकर दिनकर की सेवाएं समाप्त करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है।उसी तरह से पेंड्रा ब्लॉक के कोटमी कला स्कूल में पदस्थ निवेदिता लदेर, सहायक शिक्षक एल वी प्राथमिक शाला कोटमीकला पर भी एक्शन लिया गया है। 1 जुलाई 2022 से बिना पूर्व सूचना/अनुमति के अपने कर्तव्यों से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने पर ये कार्रवाई की गई है। नोटिस का कोई भी जवाब नहीं देने पर निवेदिता लदेर को भी छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के प्रावधानों के तहत लंबी अवधि से और अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के कारण प्रभाव से बर्खास्त किया गया है। इसी तरह पेंड्रा विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला बारीउमराव में सहायक शिक्षक एलबी रानू मसराम 29 जून 2023 से अपने कर्तव्यों से अनुपस्थित है। उन्हें 20 सितंबर 2023 और 11 दिसंबर 2023 को नोटिस भेजा गया था। अंतिम नोटिस 15 अक्टूबर 2024 को उनके पते और स्थानीय समाचार पत्रों में प्रकाशित किया गया। लेकिन कोई जवाब नहीं मिलने पर उन्हें भी सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। जिला शिक्षा अधिकारी गौरेला पेंड्रा मरवाही जे पी शास्त्री ने इस मामले में आदेश जारी कर दिया है। जानकारी के मुताबिक मरवाही ब्लॉक के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंडी में पदस्थ कन्हैया कौशिक को स्कूल में अमर्यादित, अशोभनीय हरकत और अभद्र शब्दों का प्रयोग करने की शिकायत के बाद निलंबित किया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
बिलासपुरSeptember 14, 2026शादीशुदा गर्लफ्रेंड को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगा दी आग
