सरगुजा। आबकारी विभाग के संभागीय उड़नदस्ता दल सरगुजा को मिली बड़ी कामयाबी मिली है। यहां मिलावटी और अवैध शराब का जखीरा बरामद किया गया है। इसके अलावा टिम ने 3000 बोतल का ढक्कन, 200 खाली बोतल और 250 रैपर बरामद किया है। इस गोरख धंधे में सरकारी शराब दुकान के चार कर्मचारी लगे हुए थे। सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
संभागीय आबकारी उड़नदस्ता सरगुजा संभाग प्रभारी उपायुक्त आबकारी विजय सेन शर्मा के मार्गदर्शन में एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में आबकारी विभाग के उड़न दस्ता दल को मिलावटी शराब पकड़ने में आज बड़ी सफलता हाथ लगी है। आबकारी उड़न दस्ता दल को विदेशी मदिरा दुकान प्रतापपुर में मिलावटी शराब बेचने की सूचना मिली थी। तब उड़नदस्ता दल ने सूरजपुर की आबकारी टीम को साथ में लेकर विदेशी मदिरा दुकान प्रतापपुर में छापा मारा। दुकान पहुंचने पर सुपरवाइजर अंशु सोनी, सेल्समेन उपेंद्र चंद्रवंशी, संजय कुमार एवं मल्टीपरपज वर्कर राजा पंडवार मिले। दुकान की जांच करने पर टिम को 31 नग पानी की बोतलों में मदिरा का कटिंग कर रखा गया 31 लीटर विदेशी मदिरा व्हिस्की, 11 नग रॉयल चैलेंज व्हिस्की की बोतलों में मिलावटी शराब और 35 नग गोवा स्पेशल की अद्धी में मिलावटी मिलावटी शराब मिली। दुकान से टिम ने कुल 52.375 लीटर मिलावटी शराब जप्त की। दुकान में मिलावटी शराब जप्त करने के बाद टिम ने उस मकान में भी दबिश दी जहां शराब में मिलावट का काम किया जाता था। मिलावट करने के लिए कर्मचारियों ने दुकान से 3 किलोमीटर की दूरी पर एक किराए का मकान लिया था। मकान की तलाशी करने पर उसमें भारी मात्रा में शराब की खाली बोतलें, ढक्कन और रैपर मिले। जब इसकी गिनती की गई तो लगभग 3000 ढक्कन, 200 नाग शराब की बोतलें और 250 नाग रैपर पाया गया। सभी चीजों का प्रयोग मिलावटी शराब बनाने में की जा रही थी। इन सभी सामग्रियों को जप्त कर चारों आरोपियों को छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 38(क) का 39 (ग) एवं 59 (क) के तहत जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। सभी का बयान लेने के बाद चारों को सूरजपुर न्यायालय में पेश किया गया जहां से सभी को जेल दाखिल कर दिया गया है। इस कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता, जिला सूरजपुर के आबकारी उप निरीक्षक प्रदीप वर्मा भी शामिल थे। हमराह स्टाफ में आबकारी उड़न दस्ता टीम एवं जिला सूरजपुर की आबकारी टीम भी सम्मिलित रहे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 16, 2026युवा हॉकी खिलाड़ी अवि को मिले सम्मान और विशेष प्रोत्साहन राशि, प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ी को सरकार दे नई उड़ान : केशरवानी
बिलासपुरJune 16, 2026अपने को बताया अयोध्या का पंडित, व्यापारी को लगा दिया ढाई लाख का चूना, हैदर अली गिरफ्तार, वसीम फरार
बिलासपुरJune 15, 2026कबाड़ियों पर पुलिस का प्रहार, चोरी की 83 क्विंटल कबाड़ जप्त, 7 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरJune 15, 2026प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और विकास को समर्पित, हर क्षेत्र में हुआ विकास – साव
