बिलासपुर। उच्च न्यायालय के अधिवक्ताओ ने गुरुवार को मुख्य न्यायाधीश को पत्र सौपकर कोरोना विस्फोट के मद्देनजर वर्चुअल सुनवाई की मांग की है। पत्र सौंपने के दौरान वकीलों ने प्रदेश और शहर में कोरोना विस्फोट के हालात से मुख्य न्यायाधीश को अवगत कराया। वकीलों ने बताया कि इस हालात से जन सामान्य की तरह वकील भी अछूते नही हैं।
हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं ने सामुहिक रूप से मुख्य न्यायाधीश आरसी मेमन को पत्र देकर कोरोना महामारी के हालात से परिचय कराया । वकीलों ने बताया कि देश प्रदेश की तरह बिलासपुर में भी कोरोना की विस्फोटक स्थिति से लोगों को सामना करना पड़ रहा है। कोरोना के दूसरे लहर में हाईकोर्ट का स्टाफ भी अछूता नहीं है। जाहिर सी बात है कि वकील भी इस हालात से अलग नहीं है। अधिवक्ताओं ने कहा कि स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निवेदन है कि सर्व हित मे न्यायालय की सुनवाी पूरी तरह वर्चुअल किया जाए।
अधिवक्ताओं ने मुख्य न्यायाधीश को पत्र प्रैक्टिसिंग बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप दुबे की अगुवाई में दिया। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता सर्वश्री, राजेश केशरवानी, हेमन्त केशरवानी, अवध त्रिपाठी, अजीत सिंह, उत्तम पांडेय, अरविंद सिन्हा समेत अन्य वकील भी मौजूद थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 9, 2026खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर, साव ने खोले जीवन के अनकहे पन्ने, गांव के खेल और संघ की शाखा से जुड़ी यादें
बिलासपुरOctober 9, 2026गरबा का प्रचार करने सिगरेट पीकर और तमंचा अड़ाकर बनाया वीडियो, किया सोशल मीडिया में वायरल, 5 लड़कियां सहित 9 गिरफ्तार
सूरजपुरOctober 8, 2026हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या, 3 को फांसी और एक को आजीवन कारावास की सजा, एक NSUI का नेता भी है
कोरबाOctober 7, 2026SECL के कोयला खदान के अंदर डंफर में लगी आग, 2 करोड़ की गाड़ी जलकर खाक
