बीजापुर। नक्सलियों ने DRG जवानों से भरे वाहन को ब्लास्ट कर उड़ा दिया है। इस ब्लास्ट में 9 जवान शहीद हो गए है। घटना में कई जवान घायल हो गए है।
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र बीजापुर से कुछ दूर कुटरू मार्ग में नक्सलियों ने विस्फोट कर सुरक्षाबलों की एक वाहन को उड़ा दिया है। इसके चपेट में आने से 8 जवान और एक ड्रायवर शहीद हो गए है। जबकि कुछ जवान गंभीर रूप से घायल हो गए है। घायल जवानों की संख्या में बढ़ोतरी भी हो सकती है। घायल जवानों को हेलीकॉप्टर से रायपुर लाया जा रहा है। बस्तर आईजी ने स्थानीय मीडिया में विस्फोट की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बीजापुर से दूर कुटरू थाना क्षेत्र के ग्राम अंबेली के पास नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर सुरक्षा बलों के जवानों को उड़ा दिया है। आईजी ने 8 जवान और एक ड्रायवर के शहीद होने की पुष्टि की है। बस्तर आईजी ने दो जवानों के गंभीर रूप से घायल होने की भी पुष्टि की है। शहीद जवान दंतेवाड़ा डीआरजी के थे। बीजापुर में नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन चल रहा था। सोमवार को सुबह सर्चिंग के लिए निकली थी। तभी ब्लास्ट हुआ और जवानों से भरी वाहन के कई टुकड़े हो गए। धमाका इतना जोरदार था कि सड़क पर करीब 10 फीट गहरा गड्ढा हो गया और वाहन के परखच्चे उड़ गए। गाड़ी के कुछ पार्ट्स 30 फीट दूर एक पेड़ पर 25 फीट ऊंचाई पर मिले।
00 जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी : सीएम वहीं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बीजापुर जिले के कुटरू में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट में 8 जवानों सहित एक वाहन चालक के शहीद होने की दुःखद घटना पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि मेरी संवेदनाएं शहीदों के परिजनों के साथ है। ईश्वर से शहीद जवानों की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बस्तर में चल रहे नक्सल उन्मूलन अभियान से नक्सली हताश हैं और विचलित होकर ऐसी निंदनीय और कायराना हरकतों को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी और नक्सलवाद के खात्मे के लिए हमारी यह लड़ाई मजबूती से जारी रहेगी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 16, 2026युवा हॉकी खिलाड़ी अवि को मिले सम्मान और विशेष प्रोत्साहन राशि, प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ी को सरकार दे नई उड़ान : केशरवानी
बिलासपुरJune 16, 2026अपने को बताया अयोध्या का पंडित, व्यापारी को लगा दिया ढाई लाख का चूना, हैदर अली गिरफ्तार, वसीम फरार
बिलासपुरJune 15, 2026कबाड़ियों पर पुलिस का प्रहार, चोरी की 83 क्विंटल कबाड़ जप्त, 7 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरJune 15, 2026प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और विकास को समर्पित, हर क्षेत्र में हुआ विकास – साव
