बिलासपुर। नशाखोरी कर उपद्रव करने वाले 05 असामाजिक तत्वों को सरकण्डा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भापुसे) ने क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। इस निर्देश का पालन करते हुए सरकण्डा पुलिस की टीम क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। 11.01.2025 की रात्रि में पेट्रोलिंग के दौरान सूचना मिली कि अशोक नगर बगदई मंदिर के पास कुछ लड़के नशा खोरी कर हुड्दंग कर रहे है और अशांति फैला रहे हैं। सूचना के बाद थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में टीम मौके पर गई और अजय राजपूत, पवन साहू, प्रदीप देवांगन नरेन्द्र साहू, राज देवांगन को उपद्रव करते हुये पकड़ लिया। जिससे सभी के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् कार्यवाही की गई है।
00 नाम आरोपी :-
01. अजय राजपूत पिता ईतवारी राजपूत उम्र 35 वर्ष निवासी अशोक नगर अटल आवास
02. पवन कुमार साहू पिता राजू साहू उम्र 26 वर्ष निवासी बगदई मंदिर के पास अशोक नगर सरकण्डा।
03. प्रदीप देवांगन पिता भागीरथी देवांगन उम्र 24 वर्ष निवासी रामायण चौक चांटीडीह।
04. नरेन्द्र साहू पिता गोलू साहू उम्र 24 वर्ष निवासी रामायण चौक सरकण्डा।
05. राज देवांगन पिता आनंद देवांगन उम्र 25 वर्ष निवासी रामायण चौक चांटीडीह।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
कांकेरMay 2, 2026IED ब्लास्ट में DRG के चार जवान शहीद, बारूदी सुरंग को कर रहे थे निष्क्रिय
बिलासपुरMay 2, 2026आयुक्त ने किया वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक को निलंबित, अवैध उगाही का वीडियो हुआ था वायरल, फोकट में कोल्ड ड्रिंक भी पिया
