बिलासपुर। तिफरा नगर निगम के वार्ड क्रमांक 07 में रसूखदारों द्वारा जमीन कब्जा करने का मामला सामने आया है। ताकतवर लोगों के इस हरकत से करीब 40 परिवार दहशत में है। यही कारण है कि आज कलेक्टर और SSP को शिकायत करते हुए अपनी जमीन को बचाने के लिए गुहार लगाई है।
कालिका नगर के 40 परिवार के लोगों ने अपने शिकायत में कहा है कि सभी लोग कई वर्षों से अपनी जमीन पर कृषि कार्य करते हुए मकान बनाकर कर रह रहे हैं। उनके आने-जाने के लिए बछेरा तालाब से सत्संग भवन के बगल से एक पक्की सड़क बनी हुई है। इस सड़क का उपयोग वे लोग लंबे समय से कर रहे है। इसके अलावा कुछ दूरी तक उन्होंने खुद गिट्टी-मुरूम डालकर रास्ता तैयार किया है। पिछले एक महीने से मनजीत सिंह गुंबर नामक व्यक्ति ने इलाके में टेंट लगाकर 15-20 गुंडों को बैठा रखा है। ये गुंडे दिनभर मोहल्ले में डेरा डाले रहते हैं और लोगों पर जमीन छोड़ने या बेचने के लिए दबाव बना रहे हैं। मना करने पर धमकाने लगते है। पीड़ित परिवारों का कहना है कि उनकी कृषि योग्य जमीन को जेसीबी से समतल कर दिया गया है, जिससे जमीन की पहचान तक मुश्किल हो गई है। इतना ही नहीं वहां लगे करीब 500 नीम, परसा, बबूल सहित अन्य पेड़ों को काटकर आग के हवाले कर दिया गया है। विरोध करने पर मोहल्ले के लोगों में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है। पूरे मोहल्ले में दहशत का माहौल है और उनका दैनिक जीवन प्रभावित हो गया है। आने-जाने का रास्ता भी बाधित किया जा रहा है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पीड़ित परिवारों ने अपनी शिकायत में कलेक्टर से मांग की है कि मौके पर जाकर निरीक्षण कराया जाए, जमीन और मोहल्ले की स्थिति का आकलन कर समस्याओं का समाधान किया जाए। वर्षों से उपयोग में आ रहे आम रास्ते को बहाल कराया जाए। शिकायत करने वालों में शैलेन्द्र नवरंग, खिलेश्वर साहु, दिलहरण साहू, परमेश्वर कश्यप, रमेश गोड, गीता प्रसाद चतुर्वेदी, ईश्वर बंजारे, राजेन्द्र सप्रे, मथुरा सुर्यवंशी, कुअर सूर्यवंशी, श्याम कार्तिक सुर्यवंशी, जागेश्वर साहु,
रवि नारायण सुर्यवशी, भगवती सोनवानी, पंचराम बजारे, टिकाराम डहरिया, जागेश्वर साहु, राजकुमार गुप्ता, रवि नारायण सुर्यवंशी, भगवती सोनवानी, पंचराम बजारे, टिकाराम डहरिया, लक्ष्मी प्रसाद साहु, राम सिंह डहरीया, भागवत श्रीवास, ज्ञान सिंग, मनोज साहु, संतोष कुजुर, खिलेश्वर साहु, विष्णु साहु, दिलहरण साहु, विरेन्द्र कौशिक शामिल थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
