बिलासपुर। सकरी पुलिस ने हत्या के दो आरोपियो को गिरफतार किया है। मामूली विवाद के कारण दोस्त ने अपने भाई के साथ मिलकर दोस्त की हत्या कर दी। आरोपी बाहर भागने फिराक में थे लेकिन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया
मिली जानकारी के अनुसार 14-03-2026 को कृष्णा कौशिक पिता भीषम कौशिक उम्र 23 वर्ष निवासी संबलपुरी ने सकरी थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके बडे भाई सतीश कौशिक की किसी ने हत्या कर दी है। रिपोर्ट के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर धारा 103(1) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने आरोपियो को तत्काल गिरफतार करने के निर्देश दिए। इसके बाद थाना प्रभारी सकरी विजय चौधरी ने थाना स्तर पर टीम गठित कर बीट आरक्षको को आरोपियो की पतासाजी करने के लिए कहा। हत्या के संदेही राकेश कौशिक एवं गणेश कौशिक घटना दिनांक से फरार थे। दिनांक 16-03-2026 को बीट आरक्षको को सूचना मिली के हत्या के प्रकरण के संदही राकेश कौशिक एवं गणेश कौशिक ग्राम पांड में छिपे है। थाना सकरी पुलिस की सक्रियता एवं बीट आरक्षकों की मुस्तैदी से हत्या के आरोपी राकेश कौशिक एवं गणेश कौशिक को ग्राम मेण्ड्रा में घेरा बंदी कर पकडा गया। आरोपियो से पूछताछ करने पर बताए कि दिनांक 14-03-2026 को आरोपी राकेश कौशिक, गणेश कौशिक एवं म़ृतक सतीश कौशिक तीनो शराब पीने सकरी शराब भट्टी गये थे। भट्ठी में तीनो शराब पिया और अपने साथ 01 पाव देशी प्लेन एवं 02 पाव देशी मशाला शराब और 6 रोटी 2 फीस मछली पानी डिस्पोजल लेकर सम्बलपुर खेत पीपल पेड के पास गये। खेत में तीनो ने शराब पीना शुरू किया इसके बाद शराब के नशे में मृतक सतीश कौशिक ने आरोपी गणेश कौशिक और उसके परिवार को गाली गलौच करने लगा। मना करने पर भी नही मना तो आरोपी राकेश कौशिक एवं गणेश कौशिक दोनेा भाई मिलकर हाथ मुक्का से मारपीट कर पीपल के पेड के नीचे जड के पास गिरा दिए। जिससे मृतक के मुंह एवं सिंर में गंभीर चोट लगने से मृत्यु हो गई। दोनो आरोपी हत्या करने कर बाद मरही माता भाग गए थे वहा से आने के बाद आरोपी अपने ससुराल मेण्ड्रा में छिपे थे। यहां से बाहर भागने के फिराक में थे लेकिन बीट आरक्षको की मुस्तैदी से रात्रि में पकडा गया। कार्यवाही में निरीक्षक विजय चौधरी, उनि गणेशराम महिलांगे, सउनि सुरेंद्र तिवारी, प्रआर रवि कुमार लहरे, चोलाराम पटेल, आर आशीष शर्मा, अफाक खान, अनुप नेताम, विनोद शास्त्री, नर्मदा साहू, सुखदेव माण्ड्रे, मनोज बघेल सुनील सूर्यवंशी, राजकुमार मुधकर, रूपेश कौशिक पवन बंजारे, रामचंद्र कश्यप की भुमिका सराहनी रही।
आरोपी – 1. राकेश कौशिक उर्फ़ छोटू पिता भागीरथी कौशिक उम्र 38 साल पता सम्बलपुर थाना सकरी जिला बिलासपुर
2- गणेश कौशिक पिता भगीरथी कौशिक उम्र 36 साल पता सम्बलपुर थाना सकरी जिला बिलासपुर
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
बिलासपुरAugust 1, 2026ये उसी मल्हार की सड़क है जिसका जिक्र देश के प्रधानमंत्री ने अपने मन की बात में किया था, अब दी है आंदोलन की चेतावनी
बिलासपुरAugust 1, 2026घोर बेज्जती : लगाना था कांसे की प्रतिमा, लगा दिया सीमेंट की, नेताओं और अधिकारियों को बेवकूफ बनाने कर दिया पालिश
राष्ट्रीयJuly 31, 2026भारतीय रेल ने रचा इतिहास : कोयला ढोने वालों ने पहली बार हार्ट का किया परिवहन, वंदे भारत से भेजा गया गुजरात
