रायपुर। अधिवक्ता पर जानलेवा हमला करने के बाद रायपुर के जिला कोर्ट में बवाल मच गया। सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ता आरोपी पर हांथ चलाने लगे। माहौल को बिगड़ता देख सैकड़ों की संख्या में पुलिस बल बुलाना पड़ गया था।
प्रदेश की राजधानी रायपुर के जिला कोर्ट में शुक्रवार की शाम जमकर बवाल हो गया। एक वकील के साथ अपराधी ने मारपीट कर दी। इस घटना के बाद आक्रोशित वकीलों ने हंगामा खड़ा कर दिया। समस्त वकील एकजुट होकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ताओं ने आरोपी को घेर लिया था। वकील पर हमला करने वाले आरोपी को अधिवक्ताओं ने मारने का भी प्रयास किया। किसी तरह बीच- बचाव कर पुलिसवालों ने उसे भीड़ से बाहर निकाला। इसी बीच प्रदर्शन कर रहे वकीलों में से एक को किसी पुलिसवाले की लाठी लग गई। इसके बाद वकीलों का प्रदर्शन और उग्र हो गया। रायपुर कोर्ट में जोरदार हंगामे के बाद सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ता सीएम निवास का घेराव करने के लिए निकल गए। इस दौरान वकीलों की संख्या सैकड़ो में थी। वकील अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू करने की मांग कर रहे थे। इसी बीच रायपुर एसपी लाल उमेद सिंह मौके पर पहुंच गए। एसपी और प्रशानिक अधिकारियों की समझाइश के बाद सीएम हाउस जा रहे अधिवक्ता वापस लौटे। एडीएम को ज्ञापन सौंपकर अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन खत्म किया। इसके बाद अधिवक्ता कानून लागू करने मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 1, 2026पटवारियों को हड़ताल खत्म कर तत्काल काम पर लौटने का अल्टीमेटम, नहीं लौटने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
बिलासपुरNovember 1, 2026आस्था का महापर्व छठ पूजा की तैयारी शुरू, छठ घाट में छठ पूजा समिति कार्यालय का शुभारंभ
बिलासपुरOctober 31, 2026सरपंच का चुनाव क्या हारा अपने ही मतगणना एजेंट की करा दी हत्या, 1 लाख 20 हजार में दिया था सुपारी
बिलासपुरOctober 31, 2026नदियों की रेत से पहाड़ों के पत्थर तक, बेलतरा की प्राकृतिक संपदा पर संकट – अंकित
