बिलासपुर। रविवार देर रात होटल ईस्ट पार्क में पुलिस ने रेड मारकर 11 नामचीन जुआड़ियों को गिरफ्तार किया है। करोड़पतियों के फड़ में पुलिस ने मात्र 3 लाख 50 हजार रुपए नगद जप्त किए है। पुलिस ने बड़ी मात्रा में प्लास्टिक क्वाइन जप्त किए है। ये प्लास्टिक क्वाइन बता रहा है कि होटल में कैसिनो के तर्ज पर लंबे समय से जुआ खिलाया जा रहा है।
शहर के छोटे बड़े होटल और फॉर्म हाउस जुआड़ियों के लिए स्वर्ग बना हुआ है। पुलिस भी ऐसे जगहों में रेड करने की हिम्मत नहीं जुटा पाती। क्योंकि बड़े होटल के मालिक या तो किसी नेता, मंत्री से सीधे जुड़े रहते है या फिर किसी सीनियर ब्यूरोक्रेट्स की सेवा करके उसे अपने नक्शे में उतार लेते है। यही कारण है कि बड़े होटलों में बेखौफ होकर जुआ खिलाया जा रहा है। रविवाद की रात सिविल लाइन पुलिस ने बड़ी हिम्मत दिखाई है और शहर के नामचीन होटल ईस्ट पार्क में चल रहे जुए की फड़ में रेड कार्रवाई की है। मुखबिर की सूचना के अनुसार पुलिस की टीम ने कमरा नम्बर 405 में देररात करीब डेढ़ बजे रेड कार्रवाई को अंजाम दिया। जब पुलिस कमरे में घुसी तो जुआड़ियों का मजमा लगा था। लाखों रुपए दांव में लगाकर हारजीत का खेल खेला जा रहा था। जुए के फड़ में होटल का मैनेजर याशीर ईकबाल भी दांव लगा रहा था। जब पुलिस पहुंची तो सबके होश उड़ गए। क्योंकि किसी को उम्मीद नहीं थी कि इस नामचीन होटल में भी पुलिस रेड मार देगी। कुछ लोग भागने का भी प्रयास किया लेकिन सब घिर चुके थे। पुलिस ने फड से 3 लाख 50 हजार 300 रूपय से अधिक नगद जब्त किया है। इसके अलावा 52 पत्ती तास के साथ 350 प्लास्टिक क्वाईन जब्त किया है। प्लास्टिक क्वाईन का जप्त होना इस बात के सबूत है कि होटल में सुनियोजित तरीके से और लंबे समय से जुआ खिलाया जा रहा है। शहर बड़े पूंजीपति यहां नियमित रूप से जुआ खेलने आ रहे है। फिलहाल पुलिस पहली बाद रेड कार्रवाई करके 11 लोगों को पकड़ा है। सभी जुआरियों के खिलाफ 3(2) 4 छत्तीसगढ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस की कार्रवाई में पकड़े गए जुआरियों में शहर के नामचीन चेहरे शामिल है।
00 पकड़े गए जुआड़ी
1. तेजेश्वर वर्मा (अशोक नगर, सरकंडा)
2. किशोर कुमार ग्वालिनी (चकरभाठा, बोदरी रायपुर रोड)
3. रमेश अग्रवाल (साकेत अपार्टमेंट, अग्रसेन चौक)
4. सुनील कुमार (चांटीडीह, सरकंडा)
5. पारूल राय (27 खोली, सिविल लाइन)
6. हरवंश लाल आजमानी (दयालबंद)
7. शारदा मिश्रा (मंगला चौक, सिविल लाइन)
8. याशीर इकबाल (परिजात हाईट, सिविल लाइन)
9. केशव प्रसाद लहरे (रामालाइफ, सकरी)
10. प्रशांत नारग (27 खोली, सिविल लाइन)
11. राजेंद्र कुमार (शुभम विहार, सिविल लाइन)
Author Profile

Latest entries
रायपुरSeptember 8, 2026रायपुर में पकड़ाया 7 क्विंटल गांजा, चार गिरफ्तार, दो ट्रक भी जप्त
महासमुंदSeptember 8, 2026लकड़ी तस्कर के घर मिला 81 लाख रुपए, मनीष अग्रवाल करता था खैर की लकड़ी का तस्करी
बिलासपुरSeptember 7, 2026प्रेस क्लब का सराहनीय कदम, अपोलो से हुआ MOU, पत्रकार और उनके परिजन का होगा रियायती दरों में इलाज, कार्पोरेट हेल्थ इंश्योरेंस की भी तैयारी
बिलासपुरSeptember 6, 2026बहतराई स्टेडियम में दिखा छत्तीसगढ़ी संस्कृति और नारी शक्ति का भव्य संगम, मुख्यमंत्री ने कहा – आस्था और पारिवारिक खुशहाली का महापर्व है तीजा
