गरियाबंद। गरियाबंद जिले के भालू डिग्गी जंगल में 20 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। जवानों ने 60 नक्सलियों को चारों तरफ से घेर लिया है और भीषण गोली बारी चल रही है। 15 नक्सलियों के शव और हथियार मिल चुके हैं। इसमें 1 करोड़ का इनामी जयराम उर्फ चलपति भी शामिल है।
छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर स्थित भालू डिग्गी के जंगल में 1000 जवानों ने करीब 60 नक्सलियों को घेर रखा है। रविवार से यहां मुठभेड़ चल रही है, बैकअप पार्टी भेजी गई है। यही नहीं पूरे मुठभेड़ पर ड्रोन से नजर रखी जा रही है। पहले फोर्स का 15-20 किमी का घेरा था, अब नक्सली 3 किमी में सिमट गए हैं। 60 नक्सलियों में से किसी के भी बचने की संभावना नहीं है। मुठभेड़ में एक जवान घायल हुआ, जिसे एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया गया है। बताया जा रहा है कि गरियाबंद एसपी निखिल राखेचा, ओडिशा के नुआपाड़ा एसपी राघवेंद्र गूंडाला, ओडिशा डीआईजी नक्सल ऑपरेशन अखिलेश्वर सिंह और कोबरा कमांडेंट डीएस कथैत ऑपरेशन की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।छत्तीसगढ़ और ओडिशा बोर्डर में सीजी पुलिस, उड़ीसा पुलिस, CRPF और कोबरा बटालियन मिल्यखाह जॉइंट ऑपरेशन चल रहा है। बताया जा रहा है कि 10 टीमें एक साथ निकली थीं। जिसमें से 3 टीम ओडिशा से, 2 टीम छत्तीसगढ़ पुलिस से और 5 टिम CRPF की ऑपरेशन में शामिल है। जवान क्षेत्र में सर्चिंग अभियान पर निकले थे, तभी नक्सलियों ने उन पर हमला किया। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मैनपुर पहुंच गए हैं। सुरक्षा के लिहाज से भाटीगढ़ स्टेडियम को छावनी में तब्दील कर दिया है। इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए थे। वहीं 3 IED भी बरामद किए थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
बिलासपुरSeptember 14, 2026शादीशुदा गर्लफ्रेंड को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगा दी आग
