रायपुर। रायपुर और दुर्ग में कोरोना मरीजों की संख्या कम होने का नाम नही ले रहा है। एम्स और मेकाहारा जैसे अस्पतालों में मरीज रखने के लिए जगह नही है। यही कारण है कि जिला प्रशासन ने कोविड सेंटर बनाने के लिए पांच कालेज और हॉस्टल को अधिग्रहित कर लिया है।

छत्तीसगढ़ में कोरोना बेकाबू हो गया है। रायपुर और दुर्ग का हालत तो दिन प्रतिदिन बदतर होती जा रही है। आलम ये है कि राजधानी रायपुर के अस्पतालों में अब बेड खाली नहीं बचे हैं। एम्स और मेकाहारा के साथ-साथ माना के कोविड अस्पताल भर चुके हैं। वहीं वेटिंलेंटर और आक्सीजन बेड में जगह नहीं बची है, ICU में भी जगह नहीं बची है। कोरोना की खतरनाक रफ्तार के बीच जिला प्रशासन ने रायपुर के 5 कॉलेज और हास्टलों को आइसोलेशन और कोविड सेंटर बनाने के लिए अधिगृहित किया है। जिन हास्टल और कॉलेज को अधिगृहित किया गया है, उनमें आयुष विश्वविद्यालय नया रायपुर, नया रायपुर के सेक्टर 40 स्थित होटल मैनेजमेंट, वीआईपी रोड स्थित वूमेन हॉस्टल, प्रयास महिला छात्रावास गुढ़ियारी, प्रयास बालक छात्रावास सड्डू शामिल हैं। रायपुर नगर निगम को कोविड केयर सेंटर व आईसोलेशन वार्ड तैयार करने के लिए नोडल एजेंसी बनाया गया है। नगर निगम रायपुर, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर सेंटर तैयार करेगा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 9, 2026खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर, साव ने खोले जीवन के अनकहे पन्ने, गांव के खेल और संघ की शाखा से जुड़ी यादें
बिलासपुरOctober 9, 2026गरबा का प्रचार करने सिगरेट पीकर और तमंचा अड़ाकर बनाया वीडियो, किया सोशल मीडिया में वायरल, 5 लड़कियां सहित 9 गिरफ्तार
सूरजपुरOctober 8, 2026हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या, 3 को फांसी और एक को आजीवन कारावास की सजा, एक NSUI का नेता भी है
कोरबाOctober 7, 2026SECL के कोयला खदान के अंदर डंफर में लगी आग, 2 करोड़ की गाड़ी जलकर खाक
