रायपुर। गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने रायगढ़ में एटीएम कैश वैन लूट कांड के आरोपियों को 10 घंटे के भीतर पूरी रकम के साथ गिरफ्तार करने की सफलता पर पुलिस टीम को 50 हजार रूपए की नगद राशि से पुरस्कृत किया है।

उल्लेखनीय है कि तीन जुलाई 2020 को रायगढ़ के करोड़ीमल नगर आजाद चौक स्थित एसबीआई के एटीएम में पैसा डालने आए वैन के चालक एवं गार्ड को गोली मारकर 14 लाख 50 हजार की लूट को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों को रायगढ़ पुलिस ने वारदात के 10 घंटे के भीतर पूरी रकम के साथ गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की थी। दो पेशेवर आरोपियों ने एटीएम बैंक के चालक को गोली मारकर लूट को अंजाम दिया था। मामला संज्ञान में आते ही गृह मंत्री श्री साहू ने पुलिस महानिरीक्षक एवं रायगढ़ पुलिस अधीक्षक से दूरभाष पर प्रकरण की जानकारी ली और अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए निर्देशित किया था। पुलिस महानिदेश श्री डी.एम. अवस्थी ने पुलिस टीम में शामिल 28 अधिकारियों-कर्मचारियों को नगद राशि से पुरस्कृत करने आदेश जारी कर दिया है। पुरस्कार पाने वालों में निरीक्षक और अलग-अलग थानों के तत्कालीन थाना प्रभारी एसएन सिंह, युवराज तिवारी, विवेक पतले, अमित सिंह, अमित शुक्ला, डीके मार्कंडेय, उप निरीक्षक कमल किशोर पटेल, सहायक उप निरीक्षक डीपी भारद्वाज, सोहन लाल साहू, अर्जुन चंद्रा समेंत आरक्षक, प्रधान आरक्षक शामिल है।
देखें सूची
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 9, 2026खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर, साव ने खोले जीवन के अनकहे पन्ने, गांव के खेल और संघ की शाखा से जुड़ी यादें
बिलासपुरOctober 9, 2026गरबा का प्रचार करने सिगरेट पीकर और तमंचा अड़ाकर बनाया वीडियो, किया सोशल मीडिया में वायरल, 5 लड़कियां सहित 9 गिरफ्तार
सूरजपुरOctober 8, 2026हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या, 3 को फांसी और एक को आजीवन कारावास की सजा, एक NSUI का नेता भी है
कोरबाOctober 7, 2026SECL के कोयला खदान के अंदर डंफर में लगी आग, 2 करोड़ की गाड़ी जलकर खाक
