बिलासपुर। भाटापारा पुलिस ने बकरा/बकरी चोरी करने वाले 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों ने ग्राम सूरजपुरा के एक मकान से 30 नग बकरा/बकरी चोरी कर ले गए थे। पुलिस ने आरोपियों से मात्र 4 बकरा/बकरी जप्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सूरजपुरा निवासी मुन्ना वर्मा ने भाटापारा के ग्रामीण थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 28.01.2025 की रात्रि 02:00 बजे के आसपास मकान में बने कोठी से कुल 30 नग बकरा/बकरी चोरी हो गई है। जिसकी कीमत ₹1,80,000 है। रिपोर्ट पर थाना भाटापारा ग्रामीण में अपराध क्र. 76/2025 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया था। प्रकरण में भाटापारा ग्रामीण पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तथा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से आरोपियों का पता लगाया। इसके बाद मुखबीर के माध्यम से चोरी की घटना में शामिल 03 आरोपियों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ करने पर आरोपियों ने बोलेरो वाहन से 30 बकरा/बकरी चोरी करना स्वीकार किया। मामले में आरोपियों से 04 नग बकरा/बकरी, नगदी रकम ₹1000 एवं चोरी में प्रयुक्त बोलेरो वाहन क्रमांक CG10 AR 4080 जप्त किया गया है। प्रकरण में तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
00 आरोपियों के नाम
1. मुकेश यादव उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम चिल्हाटी थाना सरकंडा बिलासपुर जिला बिलासपुर
2. शाबिर खान उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम चिल्हाटी थाना सरकंडा बिलासपुर जिला बिलासपुर
3. शाहिद अली उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम चिल्हाटी थाना सरकंडा बिलासपुर जिला बिलासपुर
Author Profile

Latest entries
रायगढ़March 20, 2026मुख्यमंत्री और वित्तमंत्री के गृह जिले में हो रही थी अफ़ीम की खेती, रखवाली करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिलासपुरMarch 19, 2026दो बकरी चोर गिरफ्तार, 31 बकरा – बकरी जप्त, 4 बकरों को काटकर बेच चुके थे आरोपी
बिलासपुरMarch 18, 2026बाघ और तेंदुआ के शिकार में डिप्टी रेंजर समेत 9 शिकारी गिरफ्तार, खाल और नाख़ून जप्त
बिलासपुरMarch 18, 2026गैस सिलेंडर की कालाबाजारी : खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 365 सिलेंडर जप्त
