कोरबा। जंगल की ढाई सौ एकड़ जमीन भू माफियाओं के नाम चढ़ाने वाले पटवारी को कलेक्टर अजीत बंसल ने निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई SDM की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है। कलेक्टर ने SDM को पटवारी, कंप्यूटर ऑपरेटर और 10 अन्य भूमि स्वामियों के खिलाफ पुलिस में जुर्म दर्ज करने के निर्देश दिए है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार करतला तहसील के पटवारी हल्का नंबर 34 ग्राम चोरभट्ठी के पटवारी लोकेश्वर मैत्री ने ग्राम की भूमि मूल खसरा नंबर 223, 265, 312, 503, 980 को 10 व्यक्तियों के नाम पर आरडी सीरिज में दर्ज कर 24.10.2024 को सत्यापित कर दिया। प्रतिवेदन में बताया गया कि उक्त खसरा नंबर एवं रकबा अन्तर्गत भूमि स्वामी बने विजय पिता मेलाराम, नवीन बहादुर पिता हरी बहादुर, गजानंद पिता हीरादास, रामेश्वर पिता सहेत्तर, धनेश पिता परसराम, हीरादास पिता भुवनदास, भालेश्वर पिता शिवकुमार, विनोद विश्वास पिता विवेक विश्वास, दोमेंन्द्र प्रसाद पिता महावीर, ज्योति राय पिता प्रिंस राय को भूमि स्वामी बनाया गया है। जांच प्रतिवेदन में बताया गया कि खसरा नंबर एवं रकबा 223/7, 265/7, 312/8, 503/10, 980/7 रकबा क्रमशः 2.500, 2.430, 1.980, 1.560, 1.852 हेक्टेयर भूमि एक्सिस बैंक रायपुर छत्तीसगढ़ में 27.12.2024 से बंधक है। उक्त भूमि का वर्तमान भूमि स्वामी रामेश्वर पिता सहेत्तर है। इसी तरह 223/9, 265/9, 312/10, 503/12, 980/9 रकबा क्रमशः 2.500, 2.199, 1.560, 1.880, 1.202 हेक्टेयर भूमि इसाफ स्माल फायनेंस बैंक चांपा में 21 जनवरी 2025 से बंधक है। उक्त भूमि का स्वामी वर्तमान में हीरादास पिता भुवन दास है। इसी तरह खसरा नंबर 223/12, 265/12, 312/13, 503/15, 980/12 रकबा क्रमशः 2.500, 2.850, 2.400, 1.640, 0.640 हेक्टेयर भूमि एक्सिस बैंक रायपुर छत्तीसगढ़ में बंधक है। उक्त भूमि का स्वामी वर्तमान में डोमेंद्र प्रसाद पिता महावीर है। तहसीलदार करतला ने अपने जांच प्रतिवेदन में बताया है कि उक्त भूमि अधिकार अभिलेख वर्ष 1954-55 में 223/ 1, 265/1, 312/1 रकबा क्रमशः 43.94, 0.24, 10.03 हेक्टेयर भूमि छोटे झाड़ के जंगल मद में दर्ज है एवं ख.नं. 503/1, 980/1 रकबा क्रमशः 17.68, 17.60 हेक्टेयर भूमि अधिकार अभिलेख 1954-55 में बड़े झाड़ के जंगल मद में दर्ज है। जांच में इस फर्जीवाड़े का खुलासा होने के बाद कलेक्टर अजीत वसंत ने तत्काल अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोरबा को लगभग 250 एकड़ से अधिक जमीन को पुनः शासकीय मद में दर्ज करने के निर्देश दिये है। साथ ही पटवारी सहित इस खेल के मास्टर माइंड पटवारी के असिस्टेंट व कम्पयूटर आपरेटर बिट्टू चौहान सहित 10 भू-स्वामियों के खिलाफ FIR दर्ज कराने के लिए कहा है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
कांकेरMay 2, 2026IED ब्लास्ट में DRG के चार जवान शहीद, बारूदी सुरंग को कर रहे थे निष्क्रिय
बिलासपुरMay 2, 2026आयुक्त ने किया वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक को निलंबित, अवैध उगाही का वीडियो हुआ था वायरल, फोकट में कोल्ड ड्रिंक भी पिया
