छत्तीसगढ़। बीजापुर जिले के तर्रेम से पुलिस और नक्सलियो के बीच जमकर मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में 5 जवान शहीद हो गए हैं, और 30 जवानों के घायल होने की जानकारी आ रही है। इस हमले में दो नक्सलियोन के भी मारे जाने की सूचना है। हालांकि अभी इस खबर की अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
जानकारी के मुताबिक, तर्रेम थाने से CRPF, DRG, जिला पुलिस बल और कोबरा बटालियन के लगभग 15 सौ जवान संयुक्त रूप से सर्चिंग पर निकले थे। इसी दौरान दोपहर में सिलगेर के जंगल में घात लगाए नक्सलियों ने हमला कर दिया। इस पर जवानों की ओर से भी जवाबी कार्रवाई गई है। मुठभेड़ में 4 DRG और 1 कोबरा जवान शहीद हुए हैं। साथ ही सर्चिंग में निकली जवानों की टीम की एक टुकड़ी से अभी भी संपर्क नहीं हो पाया है। जवानों पर नक्सलियों ने रॉकेट लॉन्चर से हमला किया है। जवानों ने भी मोर्चा संभाला और जवाबी फायरिंग की। स्थानीय मीडिया के लोगों बसे SP कमल लोचन कश्यप ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। मुठभेड़ झीरम हमले के मास्टरमाइंड हिड़मा के गांव में हुई है। हमला करने वाले नक्सली उसी की टीम के सदस्य थे। काफी लंबे समय से गांव में नक्सलियों का जमावड़ा लग रहा था। इसकी सूचना पर जवान पहुंचे थे।
करीब चार से पांच घंटे चली मुठभेड़ शाम 5 बजे तक खत्म हो गई। इसके बाद बैकअप के लिए एक्स्ट्रा फोर्स भेजी गई है। वहीं, शहीद जवानों के शव और घायल जवानों को रेस्क्यू करने के लिए हेलीकॉप्टर भी भेजे गए। शाम तक मुठभेड़ के बारे में आधिकारिक जानकारी दिए जाने की उम्मीद है। शहीद जवानों का पोस्टमार्टम रविवार को होगा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 9, 2026खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर, साव ने खोले जीवन के अनकहे पन्ने, गांव के खेल और संघ की शाखा से जुड़ी यादें
बिलासपुरOctober 9, 2026गरबा का प्रचार करने सिगरेट पीकर और तमंचा अड़ाकर बनाया वीडियो, किया सोशल मीडिया में वायरल, 5 लड़कियां सहित 9 गिरफ्तार
सूरजपुरOctober 8, 2026हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या, 3 को फांसी और एक को आजीवन कारावास की सजा, एक NSUI का नेता भी है
कोरबाOctober 7, 2026SECL के कोयला खदान के अंदर डंफर में लगी आग, 2 करोड़ की गाड़ी जलकर खाक
