शनिवार को 3 लाख लोगों को लगा वेक्सीन, 6 हजार नए मरीज मिले, 36 मरीजों की मौत हुई, रायपुर की स्थिति बेहद खराब

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शनिवार को 2568 सेशन साइट में कोविड वैक्सीन की दो लाख 92 हजार 224 डोज दी गई। जिनमें से 45वर्ष से अधिक आयु समूह के 2लाख 76 हजार 764 को पहली डोज दी गई। इस बीच प्रदेश में 5 हजार 818 नए मरीज मिले है और 36 लोगों की मौत हुई है। कोरोना को लेकर राजधानी रायपुर की स्थिति बहुत खराब है यहां शनिवार को 2 हजार 287 नए मरीज मीले है।

संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं स्टेट नोडल वैक्सीनेशन डाॅ प्रियंका शुक्ला ने बताया कि बालोद में 6750, बलौदा बाजार में 14534, बलरामपुर 7932,बस्तर में 7850, बेमेतरा में 9325, बीजापुर में 3550, बिलासपुर में 28866, दंतेवाडा 3601, धमतरी में 8824, दुर्ग जिले में 16166, गरियाबंद में 8704, गोरेला पेंड्रा मरवाही 2146 जांजगीर चांपा में 18069, जशपुर 6993, कबीरधाम में 6940, कांकेर में 15482, कोंडागांव मे 4062 कोरबा में19774, कोरिया में 9803, महासमुंद मे 2315 , मुंगेली में 2879, नारायणपुर में 1972, रायगढ़ मे 12537, रायपुर जिले में 25098, राजनांदगांव में 11352, सुकमा में 4243, सूरजपुर में 12348, सरगुजा में 20109 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई।
उल्लेखनीय है कि वैैैक्सीन लगाने के बाद भी कोविड अनुरूप व्यवहार करना मास्क लगाना,दूरी रखना एवं हाथों की सफाई आवश्यक है जिससे कोरोना के खतरे से बच सके। वैक्सीन की पहली खुराक के 6-8 सप्ताह के बीच दूसरी खुराक लेना होगा। सेकंड डोज लेने के दो सप्ताह के अंदर आम तौर पर शरीर में प्रतिरक्षात्मक तंत्र विकसित होता है।

00 कोरोना मरीजों की स्थिति

छत्तीसगढ़ में शनिवार को 5818 कोरोना के नए मरीज मिले है। पिछले 24 घंटे में 36 मरीजों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में अब तक 3 लाख 63 हजार 796 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके है। छत्तीसगढ़ में अब तक 4283 मरीजों की मौत हो चुकी है। शनिवार को 1172 मरीज डिस्चार्ज किए जा चुके है। छत्तीसगढ़ में अब तक 3 लाख 23 हजार 201 मरीज स्वस्थ हो चुके है। जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या 36312 है।

00 जिलेवार मरीजों की संख्या
दुर्ग- 857, रायपुर- 2287, राजनांदगांव- 341, बालोद- 102, बेमेतरा- 67, कवर्धा- 118, धमतरी- 161, बलौदाबाजार- 76, महासमुंद- 303, गरियाबंद- 101, बिलासपुर- 342, रायगढ़- 84, कोरबा- 221, जांजगीर- 110, मुंगेली- 33, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही- 34, सरगुजा- 65, कोरिया- 96, सूरजपुर- 88, बलरामपुर- 23, जशपुर- 117, बस्तर- 80, कोंडागांव- 9, दंतेवाड़ा- , सुकमा- 6, कांकेर- 87, नारायणपुर- 2, बीजापुर- 1, अन्य राज्य- 1

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *