पिता ने कर ली तीसरी शादी, बाद में मां ने भी दूसरी शादी कर ली, अब बेटी क्या करे ? कहां जाए ? तो पहुंच गई विधायक के पास, फिर जानिए क्या हुआ ?

बिलासपुर। हमारे आपके आस पास ऐसी घटनाएं घट रही है जिसे देख और सुनकर सबके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। ऐसा ही एक मामला शहर विधायक शैलेश पांडेय के पास आया। जब एक युवती ने उन्हें बताया कि उनके पिता तीसरी शादी कर चुके है और अपने मे मस्त है। पिता की प्रताड़ना से मां ने भी उसे छोड़कर दूसरी शादी कर ली। दोनों के पास उनके लिए ठिकाना नहीं है। अब वो क्या करे और कहां जाए ?

बिलासपुर जिले के बेलापारा बेलतरा की रहने वाली 22 वर्षीय युवती जय कुमारी कश्यप ने बिलासपुर विधायक श्री शैलेश पांडे से गुहार लगाते हुए कहा है कि उसके पिता रविंद्र कश्यप ने कुल तीन शादियां की हैं। पीड़िता जय कुमारी कश्यप रविंद्र कश्यप की दूसरी पत्नी की संतान है। रविंद्र कश्यप को पहली पत्नी से जय प्रकाश कश्यप नाम का एक पुत्र है, जो पीड़िता के पिता के साथ ही रहता है। नगर विधायक श्री शैलेश पांडे को दिए आवेदन में पीड़िता ने बताया है कि उसके पिता ने दो शादियों के बाद एक तीसरी शादी भी कर ली। तीसरी पत्नी से उनके दो बच्चे, भूमि कश्यप और पुत्र ओमप्रकाश कश्यप है। पीड़िता के मुताबिक जब उसकी मम्मी, अपने पति रविंद्र कश्यप की तीसरी शादी पर एतराज उठाया करती थी, तो उसके पिता अपनी दूसरी पत्नी और पीड़िता की मां के मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसके साथ मारपीट करता था। इस प्रताड़ना से परेशान पीड़िता की मां और रविंद्र कश्यप की दूसरी पत्नी ने भी इधर उधर भटकने के बाद दूसरी शादी कर ली। और पीड़िता जय कुमारी कश्यप को, उसकी नानी के यहां छोड़ दिया। नानी की हालत गरीबी से लबरेज थी। इसके बावजूद किसी तरह वह उसका पालन पोषण करने लगी। जब आवेदिका जय कुमारी कश्यप ने बताया कि जब वह, स्कूल में भर्ती होने के लिए आधार कार्ड मांगने पापा के पास गई थी। तो आधार कार्ड देने की बजाय उसके पिता रविंद्र कश्यप ने उसके साथ बहुत बुरी तरह मारपीट की। पीड़िता जय कुमारी ने विधायक को दिए आवेदन में लिखा है कि मैं गरीब लड़की.. पूरी दुनिया में अब मेरा कोई नहीं है। दूसरी शादी कर चुकी उसकी अपनी मां के पास भी अब उसका कोई ठिकाना ना रहा।
इससे हताश होकर उसने शहर विधायक शैलेश पांडे से आवेदन के जरिए कहा है कि अब उसके पास केवल ही दो ही रास्ते बचे हैं.. या तो वह गलत रास्ता पकड़ ले या फिर आत्महत्या कर ले। जानकारी मिली है कि पीड़िता जय कुमारी कश्यप की दर्द भरी गुहार सुनकर विधायक श्री शैलेश पांडे ने पुलिस अधिकारियों से बात की और अब पीड़िता के पिता रविंद्र कश्यप के खिलाफ f.i.r. होनी तय है। जिसके बाद उसे अपने किए की सजा और पीड़िता जय कुमारी कश्यप को सर पर छत मिल सकती है।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *