बिलासपुर। कोटा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। दर्रीकापा गांव के एक घर से 510 लीटर महुआ शराब और 6 क्विंटल महुआ लहान जप्त किया है। पुलिस की यह कार्रवाई पिछले कुछ दिनों के अंदर 6वीं बड़ी कार्रवाई है।
मिली जानकारी के अनुसार 01/03/25 को शाम 20:00 बजे, थाना कोटा के प्रभारी आई पी एस, सुमितकुमार धोत्रे के नेतृत्व में विशेष रूप से उप निरीक्षक राज सिंह द्वारा गठित टीम समेत पुलिस ने ग्राम दर्रीकापा गांव में छापेमारी की। मौके पर आरोपी रोशन खांडे पिता: राजाराम खांडे, आयु: 24 वर्ष, निवासी दर्रीकापा के घर में अवैध महुआ शराब के निर्माण एवं बिक्री का मामला सामने आया। छापेमारी के दौरान कुल 510 लीटर कच्ची महुआ शराब, 06 नग एल्युमिनियम डेचकी, 01 नग गैस चूल्हा एवं 01 नग गैस सिलेंडर बरामद किए गए, जिनकी कुल अनुमानित कीमत ₹1,02,000/- आंकी गई है। रिपोर्ट दिनांक 01/03/25 को रात 22:27 बजे दर्ज की गई। अरोपी के खिलाफ धारा 34(1) क, 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए, आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जाएगा। इस ऑपरेशन में सहायक उप निरीक्षक ओंकार प्रसाद बंजारे , आरक्षक भोप सिंह साहू, रामलाल सोनवणी, महिला आरक्षक पूर्णिमा सिदार, प्रियांश तिग्गा एवं अन्य टीम सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। जिले में अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, क्योंकि यहाँ अवैध शराब पर कोई सहनशीलता नहीं बरती जायेगी। पुलिस अधीक्षक ने आई पी एस सुमित धोत्रे व उनकी टीम की कार्यवाही की प्रशंसा की है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
