

बिलासपुर। नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव का कहना है कि सीवरेज का काम बहुत पिछड़ा हुआ है। अभी घरों का कनेक्शन सिरीज के मुख्य नालों से नहीं हुआ है। जल्द ही सिरीज प्रोजेक्ट की समीक्षा की जाएगी। कोनी में अरपा नदी के किनारे बने सड़क का रिपोर्ट कलेक्टर से मंगाएंगे यदि उसमें कोई खामी मिली तो कार्रवाई भी करेंगे।
नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव सोनमणि बोरा का कहना है कि सीवरेज प्रोजेक्ट की समीक्षा की जाएगी। मेरी जानकारी के अनुसार योजना की बहुत अच्छी प्रगति नहीं हुई है। घरों से निकलने वाली सीवेज का कनेक्शन नहीं हुआ है। जब तक कनेक्शन नहीं होगा तब तक इस योजना का कोई औचित्य नहीं है। ये हमारी बड़ी कमजोरी है। इस कमजोरी को दूर करने के लिए निगम और जिला प्रशासन से बात किया जाएगा। अभी तक जो ट्रीटमेंट प्लांट लगाया गया है वह गंदा पानी को साफ करने के लिए बनाया गया है, दो और STP बनाया जा रहा है। कोनी में अरपा नदी के किनारे जो सड़क बनाई गई है उसके संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। कलेक्टर से इसकी जानकारी ली जाएगी। सबसे पहले तो यह पता करना होगा कि वह सड़क किस बजट से बनाया गया है। DMF के पैसे से बना है कि स्मार्ट सिटी योजना के पैसे से बना है या फिर इसके लिए कोई अलग से बजट एलाट किया गया है। जानकारी लेने बाद ही इसमें कुछ किया जा सकता है। यदि सड़क निगम के किसी बजट से बनाया गया है और लापरवाही की गई है तो कार्रवाई की जाएगी। बता दे कोनी में कमिश्नर कार्यालय के पीछे नदी किनारे एक सड़क बनाई गई है। करोड़ों रुपए खर्च करने के बाद सड़क का कोई औचित्य नजर नहीं आ रहा है। बताया जा रहा है कि जो सड़क सरकंडा के शिवघाट के पास बनना था उसे भूमाफियाओं के इशारे पर कोनी में बना दिया गया है। वहां सड़क बनवाने के लिए तब के प्रशासनिक अधिकारियों ने भूमाफियाओं से मोटी रकम ली है। भूमाफियाओं ने अपनी कौड़ी की जमीन को यह सड़क बनवाकर करोड़ों कमाने की योजना बनाया था। लेकिन प्रदेश में सत्ता बदलते ही सड़क अधूरी रह गई और जमीन दलालों के मंसूबों में पानी फिर गया है। हालांकि देर सबेर उनका मंसूबा सफल हो जाएगा क्योंकि करोड़ो खर्च करके सड़क को अधूरा तो नहीं छोड़ेंगे। एक सवाल सवाल के जवाब में सोनमणि बोरा ने कहा कि निश्चित रूप से नगर निगम में बड़े बड़े काम हुए है लेकिन मेंटेनेंस के अभाव सब जर्जर और कबाड़ हो रहा है। चाहे वह स्मृति गार्डन हो या तारामंडल हो यदि ऑडिटोरियम हो। सचिव बनने के बाद मैने सभी अधिकारियों से कहा था कि मेंटेनेंस पर ध्यान दें। इसके लिए निजी संस्थाओं का सहयोग भी लिया जा सकता है। एक सवाल के जवाब में श्री बोरा ने बताया कि अरपा में गिरने वाले नालों के पानी को साफ करने के लिए जल्द काम शुरू होगा। प्रयास है कि अलग से ट्रीटमेंट प्लांट लगाने से अच्छा है कि नालों का पानी नालों में साफ हो और इसके बाद नदी में गिरे। इसके लिए काम चल रहा है महीनेभर में काम शुरू हो सकती है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 17, 2026सीवरेज की समीक्षा होगी जल्द, कोनी में बने सड़क की कराएंगे जांच, गड़बड़ी मिली तो करेंगे कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026सूर्य उगते ही अरपा में उतरी आस्था, 36 घंटे के तप का हुआ पारण, छठ घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब, उगते सूर्य को दिया किया अर्घ्य
बिलासपुरNovember 16, 2026यूनिवर्सिटी कैंपस में मुख्यमंत्री ने किया भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण, कहा – जनजातीय गौरव, स्वाभिमान और स्वतंत्रता संग्राम के थे महानायक
बिलासपुरNovember 15, 2026अरपा तट पर आस्था का ऐसा उजास, छठी मैया के जयकारे से गूंज उठा आसमान, छठ व्रतियों का का उमड़ा जन सैलाब
