बिलासपुर। कोयले की अफरा-तफरी के मामले में पुलिस ने एक भाजपा नेता के पुत्र को गिरफ्तार किया है। आरोपी 2 साल से फरार था। मामले में 3 आरोपी पहले से गिरफ्तार हो चुके है।
फिल कंपनी का मैनेजर संतोष सिंह ने रतनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि गेवरा खदान से कोयला लोड कर घुटकु कोल वाशरी के लिये गाड़ी निकली थी। लेकिन गाड़ी के ड्राईवर ने अपने ट्रेलर मालिक शारदा राठौर, मौर्या कोल डिपो के मालिक रोमी मौर्या, मौर्या कोल डिपो के सुपरवाईजर अजय कुमार सिंह व लोचन रजक के साथ मिलकर मोहतराई में ट्रेलर लोड उच्च गुणवत्ता के कोयला को मौर्या कोल डिपो में खाली कर खराब गुणवत्ता के मिक्स कोयला को लोड कर घुटकु कोल वाशरी पहॅुचाया है। रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध थाना रतनपुर में अप.क्र. 504/2022 व अप.क्र. 533/2022 धारा 407, 411, 34 भादवि अपराध पंजीबद्ध किया गया था। प्रकरण के आरोपी वाहन चालक बसंत कुमार, वाहन स्वामी शारदा राठौर, सुपरवाईजर अजय कुमार सिंह व लोचन रजक को पुर्व में गिरुफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा चुका है। घटना दिनांक से एक अन्य फरार आरोपी मौर्या कोल डिपो का संचालक रमाकांत मौर्य ऊर्फ रोमी मौर्य की तलाश की जा रही थी। उसके घर में होने की सूचना को थाना प्रभारी रतनपुर नरेश कुमार चौहान के उच्च अधिकारियों को अवगत कराया और उचित दिशा निर्देश प्राप्त कर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम दयालबंद बिलासपुर से आरोपी रमाकांत ऊर्फ रोमी मौर्य को अभिरक्षा में थाना लाकर पुछताछ किया गया। घटना के बारे में पुछताछ करने पर आरोपी के द्वारा कोयला की अफरा-तफरी करना स्वीकार किया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। कार्यवाही में निरीक्षक नरेश कुमार चौहान थाना प्रभारी रतनपुर, प्र.आर. सत्यप्रकाश यादव, आर. विजेन्द्र रात्रे का विशेष योगदान रहा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 27, 2026सहकारिता मंत्रालय के पाँच वर्ष पूर्ण, मनेगा सहकारिता सप्ताह, रूपरेखा तैयार, 29 जून से 6 जुलाई तक जिलेभर में होंगे कार्यक्रम
UncategorizedJune 27, 2026कौड़ी काम का नहीं 200 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, न डॉक्टर, न नर्स और न ही वार्ड ब्वाय, कांग्रेस नेता ने दी आंदोलन की चेतावनी
बिलासपुरJune 26, 202628 जून को सजेगा प्रदेश स्तरीय ‘सराफा महासम्मेलन’ का भव्य मंच, सराफा एसोसिएशन के 2 साल बेमिसाल, तीसरे साल में बनेगी नई मिसाल
बिलासपुरJune 25, 2026बेलतरा में रेत-मुरम माफिया पर कार्रवाई की मांग को लेकर विजय केशरवानी की चेतावनी, 7 दिन का दिया अल्टीमेटम, नहीं तो होगा जनआंदोलन
