हत्या कर सबूत मिटाने शव को जलाया, दो आरोपी गिरफ्तार, एक सायकल के कारण घटना को दिया अंजाम

बिलासपुर। हत्या कर सबूत मिटाने के लिए शव को जलाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक सायकल के कारण घटना को अंजाम दिया है। मृतक को घर से बुलाकर ले गए और डंडा से पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद लकड़ी और छेना डालकर आग लगा दिया।

मिली जानकारी के अनुसार 28.02.25 को जोबापारा सेमरी निवासी श्रीमती बालकुंवर भैना ने बेलगहना चौकी में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 22.01.2025 की रात्रि से उसका पुत्र मिलाप सिंह भैना घर वापस नहीं आया है। प्रकरण में तत्काल गुम इंसान पंजीबद्ध किया गया था। प्रार्थीया के बताएं अनुसार मृतक को गांव के सतबीर यादव ने रात्रि में बुलाकर ले गया था। घटना की जानकारी तत्काल जिला पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को दिया गया। उन्होंने तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस की टीम तत्काल घटना स्थल पहुंचे। प्रकरण के संदेहियो सतबीर यादव एवं देवनाथ यादव निवासी जोबापारा सेमरी को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। लेकिन दोनो घटना करने या जानने से इंकार करये रहे। इसके बाद ग्रामीणों एवं परिस्थिति जन्य साक्ष्यों के आधार पर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। एफएसएल की टीम एवं डॉग स्क्वायड भी घटनास्थल ग्राम सेमरी का अवलोकन किया। जिसमें संदेहियों के विरुद्ध कुछ साक्ष्य मिले। इसके बाद दोनों से कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया की मृतक मिलाप सिंह भैना आरोपी सतबीर यादव की सायकिल को 2 घंटे के लिए मांगकर ले गया था और सायकिल को वापस नहीं किया। इसके बाद 22.02.2025 के रात्रि 10 बजे मृतक को उसके घर से बुलाकर अपने घर ले गया और अपने भाई देवनाथ यादव के साथ उससे सायकल के बारे में पूछताछ की तो मिलाप सिंह ने सायकल को केंदा निवासी केवल केवट उर्फ पप्पू को 1500 रुपए में बेचकर पैसा खर्च कर देने की जानकारी दी। इससे दोनों आरोपी गुस्से में आकर म्रतक के पैर बांधकर लकड़ी के डंडा से मारकर हत्या कर दिया। इसके बाद गाँव सेमरी के अजगरमाडा जंगल के डेम के पास गड्डे में लकड़ी और गोबर कंडा से आग लगाकर जला दिया। आरोपियों की निशान देही पर घटनास्थल का पुनः निरीक्षण किया गया। जहां डॉग विमला ने शव जले स्थान से मिले सबूत को सूँघकर आरोपियों को चिन्हाकित किया। आरोपियों के घर तक पहुंच कर उनके द्वारा ही घटना कारित करने की पुष्टि की। घटना स्थल पर जले हुए राख़, हड्डी के अवशेष तथा घटना स्थल के पास एक जोड़ी पैरागान चप्पल, हरा चेकदार गमछा मिला। प्रार्थिया और गवाहों से पहचान कराने पर चप्पल, गमछा मृतक मिलाप सिंह भैना का होने की जानकारी दी। आरोपियों सतबीर यादव एवं देवनाथ यादव से घटना में प्रयुक्त डंडा और सायकल जप्त कर लिया गया है।

नाम आरोपी –
1- सतबीर यादव उर्फ़ छतबीर पिता धरम प्रसाद यादव उम्र 30 वर्ष निवासी जोबापारा सेमरी चौकी बेलगहना थाना कोटा जिला बिलासपुर
2- देवनाथ यादव पिता धरम प्रसाद यादव उम्र 25 वर्ष निवासी जोबापारा सेमरी चौकी बेलगहना थाना कोटा जिला बिलासपुर

कार्यवाही में फॉरेन्सिक टीम, उप निरीक्षक भावेश शेंडे, ASI मोतीलाल सूर्यवंशी, भरत लाल राठौर, आरक्षक ईश्वर नेताम, विजेंद्र कोल, अंकित जायसवाल, रवि कवर का विशेष योगदान रहा।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *