सुकमा। तेंदूपत्ता बोनस घोटाला के आरोप में वन विभाग ने सुकमा DFO अशोक पटेल को निलंबित कर दिया है। पटेल पर आरोप है कि बोनस वितरण में 6 करोड़ रुपए से ज्यादा का घोटाला किया है। इस कार्रवाई के बाद वन महकमा में हड़कंप मच गया है।
वैसे तो वन विभाग में तेंदूपत्ता को लेकर कई तरह घोटाले सालों से चल रहे है। लेकिन IFS स्तर के अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई पहली बार हुई है।विभागीय सूत्रों की माने तो दो साल की बोनस राशि में प्रबंधकों ने केवल एक साल का ही भुगतान किया है और वह भी आधा-अधूरा। वनमंडल सुकमा के कोंटा, किस्टाराम और गोलापल्ली वन परिक्षेत्र में कई फर्जी संग्राहकों के नाम पर भुगतान दर्शाया गया है। जांच के दौरान अफसरों ने इसे पकड़ लिया। कई ऐसे संग्राहकों को भी राशि दी गई है, जिनकी मौत सालों पहले हो चुकी है। सुकमा वनमंडल में यह घोटाला 2021 और 2022 में किया गया है। तेंदूपत्ता सीजन वर्ष 2021 में 15 समिति और वर्ष 2022 में 10 समितियों में कुल 6 करोड़ 54 लाख 71 हजार 902 रुपए की राशि बोनस के रूप में मिली थी। इसे सुकमा वनमंडल के करीब 66 हजार तेंदू पत्ता संग्राहकों को भुगतान किया जाना था। इस राशि को पिछले अप्रैल में ही समिति प्रबंधकों ने आहरण कर लिया था और 8 महीने तक इसका भुगतान संग्राहकों को नहीं किया। नक्सलवाद और संवेदनशीलता का हवाला देकर अफसरों ने 3 करोड़ 62 लाख 78 हजार 881 रुपए को नगद वितरण करने के लिए विशेष अनुमति ली। इसी नगद भुगतान में समिति प्रबंधकों ने खेल कर दिया। बताया जा रहा है कि वन विभाग के अधिकारियों ने सुनियोजित तरीके से घोटाले को अंजाम देने के लिए नगद वितरण की अनुमति मांगी थी। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अवर सचिव की ओर से जारी आदेश के अनुसार निलंबन अवधि में DFO का मुख्यालय नया रायपुर अरण्य भवन स्थित PCCF कार्यालय तय किया गया है। डीएफओ पर गिरी कार्रवाई की गाज के बाद अब महकमे में हड़कंप मच गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 11, 2026कवर्धा में नकली नोट छापने और चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, 12 लाख 50 हजार रुपए के नकली नोट जप्त
बिलासपुरAugust 11, 2026खंभे से बिजली तार चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 4 बंडल तार और ओमिनी कार जप्त
बिलासपुरAugust 10, 2026प्रमुख सचिव ने ली विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक, छात्रवृत्ति की स्वीकृति समय-सीमा में करने के दिए निर्देश, कहा – हॉस्टल में दिए जाएंगे दूसरे समाज के छात्रों को जगह
बिलासपुरAugust 9, 2026रोटरी क्लब ने बांटे 1500 मच्छरदानी और 500 बोतल क्लोरीन
