दुर्ग। एसपी जितेंद्र शुक्ल ने क्राइम ब्रांच में पदस्थ आरक्षक रिंकू सोनी को सस्पेंड कर दिया है। यह कार्रवाई जांच में आरक्षक का ललित कबाड़ी और उसके बेटे से सांठगांठ साबित होने के बाद की है है। आरक्षक पुलिस की रेड की जानकारी कबाड़ी को पहले ही दे देता था।
दुर्ग एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार ललित साहू उर्फ ललित कबाड़ी और उसका बेटा प्रेम साहू जिले में बड़े पैमाने पर कबाड़ का अवैध कारोबार करते आ रहा हैं। उनके गोडाउन में चोरी की ट्रक और कई अन्य बड़ी गाड़ियां तक मिनटों में काट दी जाती जाती हैं। इसकी पुष्टि कई बार पुलिस की रेड से हो चुकी है। ललित और प्रेम साहू कई बार जेल भी जा चुके हैं।
पिछले महीने एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर ने छावनी सीएसपी और उस सर्किल के टीआई और उनकी टीम के साथ भिलाई के इंडस्ट्रियल एरिया में प्रेम साहू के गोडाउन में छापा मारा था। पुलिस को वहां बड़े पैमाने पर गाड़ियों के कटे हुए पार्ट्स मिले थे। जब उन गाड़ियों की एनओसी और बिक्रीनामा मांगा गया तो प्रेम साहू नहीं दे पाया।
इसके बाद पुलिस ने सारा माल जब्त किया और प्रेम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जांच के दौरान पता चला कि प्रेम को पुलिस की रेड की जानकारी पहले ही लग चुकी थी। जिसके बाद वो काफी बड़ी मात्रा में कबाड़ वहां से निकाल चुका था। कम समय होने के कारण वह काफी सामान वहीं छोड़कर भाग गया था।
एसपी के निर्देश पर सीएसपी छावनी ने आरक्षक के मोबाइल और ललित कबाड़ी के मोबाइल की कॉल डिटेल चेक करने के साथ मोबाइल फोन की जांच करवाई। इसमें ललित कबाड़ी और उसके बेटे के मोबाइल में आरक्षक रिंकू साहू का नंबर सेव मिला। छापेमारी के दौरान, उससे पहले और बाद में ललित से बातचीत के भी सबूत मिले है। इसके साथ ही यह भी सबूत मिला है कि आरक्षक और कबाड़ी के बीच वाट्सएप में बातचीत होती थी।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
