बीजापुर। बीजापुर में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ की घटना के सम्बन्ध में पुलिस ने प्रेस नोट जारी किया है। पुलिस के मुताबिक इस मुठभेड़ में 22 जवान शहीद हुए हैं, वहीं घायल जवानों की संख्या 31 है। इसके अलावा कोबरा के जवान राकेश्वर सिंह मनवास का लोकेशन नहीं मिल पा रहा है।
पुलिस के मुताबिक दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी क्षेत्र में सक्रिय सी पी एम माओवादियों PLGA Battalion No. 01 के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के उद्देश्य से संयुक्त बल रवाना किया गया था। इस दौरान हुई मुठभेड़ में डी आर जी के 08, एस टी एफ के 06, कोबरा के 07 एवं बस्तर बटालियन से 01 जवान शहीद हो गए। इस घटना में 13 जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हे बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट करके रायपुर लाया गया। इसके अलावा घायल अन्य 18 जवानों का जिला अस्पताल बीजापुर में इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस मुठभेड़ में 12 नक्सलियों के मारे जाने और 16 से अधिक के घायल होने का दावा भी किया है।




Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 9, 2026खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर, साव ने खोले जीवन के अनकहे पन्ने, गांव के खेल और संघ की शाखा से जुड़ी यादें
बिलासपुरOctober 9, 2026गरबा का प्रचार करने सिगरेट पीकर और तमंचा अड़ाकर बनाया वीडियो, किया सोशल मीडिया में वायरल, 5 लड़कियां सहित 9 गिरफ्तार
सूरजपुरOctober 8, 2026हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या, 3 को फांसी और एक को आजीवन कारावास की सजा, एक NSUI का नेता भी है
कोरबाOctober 7, 2026SECL के कोयला खदान के अंदर डंफर में लगी आग, 2 करोड़ की गाड़ी जलकर खाक
