रायपुर। कोरबा नगर निगम के चुनाव में स्थानीय विधायक और मंत्री लखन लाल देवांगन के साथ पर्यवेक्षक पुरंदर मिश्रा की घोर बेइज्जती हो गई। बहुमत के बावजूद दोनों मिलकर पार्टी के प्रत्याशी को नगर निगम का सभापति नहीं बना पाए। सारे पार्षदों ने एक राय होकर निर्दलीय प्रत्याशी को वोट दे दिया। जबकि वोटिंग के पहले गोपनीय बैठक में सबने वोट करने सहमति दिया था।
छत्तीसगढ़ के कोरबा नगर निगम के सभापति चुनाव में बड़ा उलटफेर हो गया है। बीजेपी के आधिकारिक प्रत्याशी हितानंद अग्रवाल बुरी तरह से चुनाव हार गए हैं। भाजपा के 67 पार्षदों में से 33 पार्षदों ने सभापति के लिए बीजेपी से बागी होकर लड़े नूतन सिंह को वोट दे दिया और वो सभापति बन गए। आपको बता दे पार्टी ने हितानंद अग्रवाल को सभापति बनाने का निर्णय लिया था। इसके लिए पार्टी ने पुरंदर मिश्रा को पर्यवेक्षक बनाकर भेजा था। कोरबा विधायक लखन लाल देवांगन और पुरंदर मिश्रा ने पार्टी के निर्णय बताते हुए पार्षदों की बैठक में हितानंद अग्रवाल को सभापति बनाने का फरमान जारी कर दिया। इसके बाद बैठक में ही बवाल मच गया। लगभग सभी पार्षदों ने इसका विरोध किया। इसके बाद बंद कमरे में सभी पार्षदों से बात करने के बाद सभापति के लिए पर्चा दाखिल करने गए। इस बीच पार्षद नूतन सिंह ठाकुर ने पार्टी के निर्णय के खिलाफ जाते हुए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में परचा दाखिल कर दिया। इसके बाद वोटिंग हुई और इसके बाद जब मतगणना हुई तो दिग्गजों के होश उड़ गए। भाजपा का अधिकृत प्रत्याशी चुनाव हार गया और हितानंद अग्रवाल को मात्रा 18 वोट मिले थे जबकि भाजपा से बागी होकर चुनाव लड़ रहे नूतन सिंह को 33 वोट मिले। जबकि सभापति के लिए एक अन्य निर्दलीय प्रत्याशी अब्दुल रहमान भी मैदान में थे, उन्हें 16 वोट मिले। इस तरह दिग्गज नेताओं के सामने पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी चुनाव हार गया और बागी चुनाव जीतकर सभापति बन गया। दिग्गज नेता मुंह ताकते रह गए। आपको बता दे कोरबा निगम में 67 पार्षद के पद है। जिसमें से बीजेपी के 45, कांग्रेस के 11 और निर्दलीय 11 पार्षद चुनाव जीतकर आए थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 16, 2026युवा हॉकी खिलाड़ी अवि को मिले सम्मान और विशेष प्रोत्साहन राशि, प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ी को सरकार दे नई उड़ान : केशरवानी
बिलासपुरJune 16, 2026अपने को बताया अयोध्या का पंडित, व्यापारी को लगा दिया ढाई लाख का चूना, हैदर अली गिरफ्तार, वसीम फरार
बिलासपुरJune 15, 2026कबाड़ियों पर पुलिस का प्रहार, चोरी की 83 क्विंटल कबाड़ जप्त, 7 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरJune 15, 2026प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और विकास को समर्पित, हर क्षेत्र में हुआ विकास – साव
