रायगढ़। जिले के धान-चावल व्यापार से जुड़े रायगढ़ के एक व्यापारी और उनके बेटे के साथ जशपुर जिले के पत्थलगांव क्षेत्र में जो कुछ हुआ, उसने इलाके की कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। लैलूंगा के झगरपुर निवासी व्यापारी मुकेश अग्रवाल और उनके पुत्र यश अग्रवाल को केवल इस कारण निशाना बनाया गया क्योंकि उन्होंने बिना पेमेंट के माल वापस ले जाना चाहा।
मिली जानकारी के अनुसार 11 अप्रैल 2025 को मुकेश अग्रवाल अपने दो पिकअप में धान-चावल भरकर पत्थलगांव के कमला राइस मिल पहुंचे थे। जब राइस मिल के संचालक परशुराम अग्रवाल और उनके पुत्र आयुष अग्रवाल ने तत्काल भुगतान से इंकार किया तो व्यापारी माल वापस ले जाने लगे। लेकिन वापसी में शिवपुर के पास आरोपियों ने पीछा कर रास्ता रोका और मुकेश अग्रवाल से कहा – क्या हम चोर हैं जो माल वापस ले जा रहे हो ? कहने पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इसके बाद परशुराम अग्रवाल और आयुष अगवा ने मुकेश अग्रवाल से गाली-गलौज किया और पत्थर मारकर वाहन का शीशा तोड़ दिया। इसके बाद जबरन फॉर्च्यूनर गाड़ी (CG-04 XXXX 4405) में बिठाकर दोनों को अपने राइस मिल में ले गए। कमला राइस मिल के भीतर पिता-पुत्र को डंडों और लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा गया। आरोपियों ने धमकी दी कि – आज हमारे यहां पूजा नहीं होती तो तुम दोनों को मारकर यहीं गाड़ देते… और फिर माँ-बहन की गालियाँ देते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपियों ने 1 करोड़ की फिरौती की मांग की और जब पीड़ित ने देने से इंकार किया तो उन्हें शाम 7 बजे तक कमरे में बंद कर बंधक बना दिया। जान बचाने के लिए मुकेश अग्रवाल ने हरिराम पूनमचंद सुशील अग्रवाल से संपर्क कर 3 लाख रुपये तत्काल दिलवाए। देर शाम घरवालों के हस्तक्षेप से मुकेश और उनके बेटे को रिहा किया गया। इसके बाद मुकेश अग्रवाल ने पत्थलगांव थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया। आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 115(2), 140 (3), 296, 351(3) अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
कांकेरMay 2, 2026IED ब्लास्ट में DRG के चार जवान शहीद, बारूदी सुरंग को कर रहे थे निष्क्रिय
बिलासपुरMay 2, 2026आयुक्त ने किया वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक को निलंबित, अवैध उगाही का वीडियो हुआ था वायरल, फोकट में कोल्ड ड्रिंक भी पिया
