रायपुर। महिला LIC एजेंट और उसके बेटे ने 45 लाख रुपए से अधिक की ठगी की है। दोनों ने एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के अलावा तीन और लोगों को अपना शिकार बनाया है। महिला एजेंट पॉलिसी का पैसा लेती रही और पॉलिसी धारकों को फर्जी राशिद टिकती रही। मामला सिविल लाइन थाना इलाके की है।
सिविल लाइन पुलिस के मुताबिक जतिन चौधरी (43) ने शिकायत में बताया कि वो न्यू शांति नगर रायपुर में रहता है और एक निजी अस्पताल में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। पड़ोसी महिला LIC एजेंट शरनजीत कौर और उसका बेटा बलवीर सिंह बीमा का काम करते हैं। दोनों मां-बेटे के पास जतिन ने साल 2013 से अब तक अपने और फैमिली मेंबर्स के लिए 13 पॉलिसी खरीदी थी।
जतिन ने आरोपी मां-बेटे से जीवन सरल पॉलिसी, बीमा गोल्ड पॉलिसी, जीवन छाया पॉलिसी, मनी बैक पॉलिसी, जीवन रक्षक पॉलिसी, अपनी पत्नी के नाम से आधारशिला पॉलिसी, बच्चों के नाम जीवन तरुण पॉलिसी लिया है। साल 2024 में शरनजीत के कहने पर उन्होंने बलवीर को कैश और ऑनलाइन भुगतान के जरिए करीब 2 लाख 81 हजार दिए गए थे। जतिन को साल 2024 में इनकम टैक्स भरने के लिए पॉलिसी रसीद की जरूरत पड़ी। तो वह साल 2022 और 2023 की जमा रसीद को लेकर जीवन बीमा कार्यालय पंडरी ब्रांच गए तो पता चला कि जो रसीद वो दिखा रहे है वह फर्जी है। आरोपियों ने 3 सालों में जतिन से 5 लाख 75 हजार रुपए वसूल कर लिए थे।
इसी तरह नितेश वर्मा से बिजनेस में डबल मुनाफे का झांसा देकर 4 लाख 96 हजार, जगमोहन सिंह नागपाल से 5 लाख 93 हजार, भूषण कुमार झोडे से 28 लाख 88 हजार रुपए वसूल कर लिए। इस तरह मां बेटे ने मिलकर चार अलग-अलग लोगों से करीब 45 लाख रुपए की धोखाधड़ी की है। फिलहाल इस मामले में सिविल लाइन पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 9, 2026सुशासन तिहार में बेलतरा की जनता ने सुनाई अपनी पीड़ा, पानी, सड़क, खाद, बिजली और किसानों के अधिकारों को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, सौंपा 15 सूत्रीय ज्ञापन
रायपुरJune 8, 2026रायपुर में छिपा था बिहार का इनामी क्रिमिनल, स्टील फैक्ट्री में कर रहा था काम, कंपनी प्रबंधन पर भी कार्रवाई की तैयारी
बिलासपुरJune 8, 2026खनिज माफियाओं पर प्रशासन का शिकंजा, 5 हाइवा और 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली पर कार्रवाई
UncategorizedJune 7, 2026पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच की कमान फिर संभालेंगे प्रवीण झा, सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष, सुधीर झा बने पुनः सचिव
