बिलासपुर। प्रदेश की राजधानी रायपुर में 10 दिन के लिए कंप्लीट लॉक डाउन लगा दिया गया है। इस दौरान अस्पताल, मेडिकल दुकान और पेट्रोल पंप खुले रहेंगे। लॉक डाउन की शुरुआत शुक्रवार शाम 6 बजे से शुरू हो जाएगी जो सोमवार सुबह 6 बजे तक रहेगी।
प्रदेश की सरकार ने न चाहते हुए भी कोरोना संक्रमण को देखते हुए लॉक डाउन का फैसला ले लिया है। दोपहर में कैबिनेट की बैठक में इसका फैसला लिया गया और शाम होते ही राजधानी कलेक्टर एस भारती दासन ने इसकी घोषणा कर दी। शाम होने के पहले पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि लोक डाउन के दौरान तमाम गतिविधियां बंद रहेगी। सिर्फ अस्पताल और दवाई दुकान, पेट्रोल पंप खुले रहेंगे और कुछ उद्योगों को छूट रहेगी, बाकी तमाम व्यापारिक गतिविधियां ठप रहेगी। शुक्रवार को शाम 6 बजे से लॉक डाउन शुरू हो जाएगा और सोमवार की सुबह 6 बजे से लॉकडाउन हट जायेगा। इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कोरोना को लेकर मंत्रियों और अलग-अलग संगठनों की बैठक की थी, जिसमें लॉकडाउन का निर्णय लिया गया है। हालांकि 9 अप्रैल की शाम से 19 अप्रैल तक लॉकडाउन का फैसला सिर्फ अभी रायपुर के लिए हैं, बाकी के जिले अपने-अपने जिलों के हालात के आधार पर निर्णय लेंगे। इस बार का लॉकडाउन बेहद सख्त होगा और किसी को भी बाहर निकलने की इजाजत नहीं होगी। यही नहीं आई कार्ड के आधार पर भी सिर्फ उन्हें आवाजाही की इजाजत होगी, जिनका अतिआवश्यक श्रेणी के लिए माना जाता है। गाड़ियों की आवाजाही पूर्णतया प्रतिबंधित होगी, वहीं पेट्रोल पंपों पर भी सामान्य लोगों को पेट्रोल नहीं दिया जायेगा। वहीं दूध बांटने के लिए सिर्फ दो घंटे की छूट रहेगी। सुबह और शाम में दूध बांटने की इजाजत होगी, बाकी और किसी भी चीजों की छूट नहीं होगी।
कलेक्टर एस. भारतीदासन ने प्रेस कॉफ्रेंस कर कहा कि दूध वितरण के लिए समय निर्धारित हुआ है। शराब दुकानें, पर्यटन स्थल, शासकीय एवं निजी कार्यालय बंद रहेंगी। शासन से अनुमति प्राप्त परीक्षाओं को छोड़कर बाकी अन्य परीक्षाए स्थगित रहेंगी कोविड संबंधित कार्य चालू रहेंगे। रायपुर में आने वालों को ई-पास के माध्यम से प्रवेश मिलेगा। कोविड की टीकाकरण के लिए व्यक्तियों को छूट मिलेगी। एमरजेंसी में चार पहिया वाहन, ऑटो में ड्राइवर सहित अधिकतम 3 लोगों को अनुमति मिलेगी। मीडियाकर्मी वर्क फ्रॉम होम करेंगे, इसके अतिरिक्त गंभीर स्थिति में आफिस आने पर आईडी कार्ड दिखाना अनिवार्य होगा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 25, 2026सावन के अंतिम सोमवार को जैताई मां की पावन धरा पर हुआ भव्य धार्मिक आयोजन
बिलासपुरAugust 25, 20262 हजार लोगों ने पीएम आवास का पैसा लिया लेकिन काम शुरू नहीं किया, अब होगी कार्रवाई, गांवों के सरपंच भी आए रडार में
बिलासपुरAugust 24, 2026बिलासपुर के विकास के लिए अब चुप नहीं बैठेंगे, जरूरत पड़ी तो हक की लड़ाई सड़क पर लड़ेंगे- प्रवीण झा
बिलासपुरAugust 24, 2026ATR में युवक पर बाघिन का हमला, हो गई मौत, क्या वन विभाग को बाघिन के मूवमेंट की जानकारी नहीं थी ?
