रायगढ़। जिंदल पावर लिमिटेड की डोंगामहुआ कोल माइंस में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। कोयला खनन के दौरान हुए विस्फोट में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल मजदूरों को तत्काल इलाज के लिए ओ. पी. फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि कोल माइंस में ये हादसा प्रबंधन की लापरवाही के कारण हुआ है।
मिली जानकारी के मुताबिक मरने वाले मजदूर का नाम आयुष बिश्नोई (24) है, जो ओडिशा से काम करने के लिए रायगढ़ आया था। जबकि ब्लास्ट में घायल मजदूरों में चंद्रपाल राठिया (38) निवासी ग्राम कोसमपाली और अरुण लाल (43) निवासी ग्राम झरना शामिल है। दोनों की हालात नाजुक है।
जिंदल पावर लिमिटेड की कोल माइंस में धमाका के बाद खदान में अ अफरा-तफरी मच गई।
दरअसल जिंदल पावर लिमिटेड की कोल माइंस गारे पेलमा 4/3 और 4/4 माइंस में ब्लास्टिंग का काम चल रहा था। ब्लास्टिंग के दौरान खदान में 14-15 मजदूर काम कर रहे थे। कुछ मजदूर ब्लास्टिंग वैन के अंदर बैठे थे, तभी एक बड़ा सा पत्थर टूटकर वैन के भीतर घुसा। वैन पर पत्थर पड़ने से वैन के पीछे का दरवाजा टूट गया। अंदर बैठे मजदूर आयुष बिश्नोई को पत्थर सीधा जाकर लगा। इससे उसकी मौत हो गई। वहीं पत्थर साथी मजदूरों को भी लगा, जिससे उनको भी गंभीर चोट आई है। मजदूरों ने बताया कि ब्लास्ट के बाद फौरन प्रबंधन को जानकारी दी गई तब तक एक की जान चली गई थी। वहीं 2 मजदूर मौके पर ही तड़प रहे थे। दोनों घायलों को सावित्री नगर स्थित फोर्टिस हॉस्पिटल ले जाया गया जहां से रायगढ़ के अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।
तमनार थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने बताया कि मजदूर के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। घायलों के शरीर के कई हिस्सों में चोट के निशान हैं। हादसा कैसे और किसकी गलती से हुआ है, हमारी टीम पता लगा रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
कांकेरMay 2, 2026IED ब्लास्ट में DRG के चार जवान शहीद, बारूदी सुरंग को कर रहे थे निष्क्रिय
बिलासपुरMay 2, 2026आयुक्त ने किया वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक को निलंबित, अवैध उगाही का वीडियो हुआ था वायरल, फोकट में कोल्ड ड्रिंक भी पिया
