रायपुर। प्रदेश की राजधानी रायपुर से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। एक युवक ने केवल इसलिए अपनी मां की हत्या कर दी क्योंकि उसे कुत्ता खरीदने के लिए 200 रुपए नहीं दिए। यही नहीं बीचबचाव करने आई पत्नी पर भी उसने हमला कर दिया और वह अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है।
मिली जानकारी के अनुसार उरला थाना क्षेत्र के नागेश्वर नगर में शुक्रवार सुबह सनकी बेटे ने महज 200 रुपये के लिए दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम दिया है। आरोपी प्रदीप देवांगन (45) ई-रिक्शा चलाता है। उसने जर्मन शेफर्ड कुत्ता खरीदने के लिए 70 वर्षीय मां गणेशी देवांगन से 200 रुपये मांगे थे। मां ने पैसे देने से इनकार किया तो आरोपी ने अपना आपा खो दिया और घर में पड़े हथौड़े से ताबड़तोड़ वार कर मां की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी यहीं नहीं रुका बीच-बचाव करने आई पत्नी रामेश्वरी देवांगन (35) पर भी आरोपी ने हमला कर घायल कर दिया। घटना के वक्त घर में मौजूद 15 वर्षीय बेटे ने किसी तरह बीच-बचाव कर मां को बचाने की कोशिश की और फिर भागकर लोगों को सूचना दी। जब तक मोहल्ले वाले घर पहुंचते आरोपी फरार हो चुका था।
गंभीर रूप से घायल मां को तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घायल पत्नी की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है और वह बातचीत करने की स्थिति में है। आरोपी प्रदीप के तीन बच्चे हैं जिसमें दो बेटे और एक बेटी है। घटना के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
मामला बेहद संवेदनशील और झकझोर देने वाला है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
बिलासपुरSeptember 14, 2026शादीशुदा गर्लफ्रेंड को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगा दी आग
