कोंडागांव। भाजपा नेता पूर्णेदु कौशिक ने अपनी कार से बाइक में जा रहे कांग्रेस नेता को टक्कर मार दिया है। इस टक्कर में कांग्रेस समर्थित सरपंच हेमेंद्र भोयार की मौत हो गई है। जबकि चंपी भोयर गंभीर रूप से घायल है। घटना डोंगरी गुडा के पास की है। यह हमला किसी निजी विवाद के चलते हुआ या फिर राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता इसका कारण है, इस पर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।
बताया जा रहा है कि हेमेंद्र भोयर बाइक से अपनी भाभी चंपी भोयर के साथ शादी का कार्ड बांटने के लिए कोंडागांव जा रहे थे। हेमेंद्र की बाईक में आरोपी की पहली पत्नी भी बैठी थी। जैसे ही इनकी बाईक डोंगरीगुड़ा ढाबे के पास पहुंची पीछे से तेज रफ्तार में बीजेपी नेता ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार तीनो लोग सड़क पर दूर जाकर गिर गए। घटना में हेमेंद्र भोयार मौत हो गई है जबकि 2 महिलाएं घायल हैं। परिजनों के मुताबिक मृतक हेमेंद्र भोयर मुलमुला ग्राम पंचायत के पंच थे, जबकि उनकी भाभी चंपी सरपंच है। पूर्णंदु कौशिक इन लोगों से पहले से दुश्मनी रखता था। आरोप लगाया जा रहा है कि ये लोग टारगेट में थे, जिसमें से एक की जान चली गई।
हादसे के बाद कांग्रेस के पूर्व मंत्री मोहन मरकाम समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं ने चक्काजाम कर थाने का घेराव कर दिया। बीजेपी नेता की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। इस दौरान हेमेंद्र की बाइक से साथ में जा रही आरोपी की पहली पत्नी ने बताया कि वह पीछा करते हुए आ रहा था। अचानक टक्कर मारकर 15-20 मीटर तक कार से घसीटा, फिर मरा की नहीं देखने के लिए आरोपी कार से उतरा और देखकर भाग गया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
बिलासपुरSeptember 14, 2026शादीशुदा गर्लफ्रेंड को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगा दी आग
