बिलासपुर। राफ्टिंग नाव में बैठे भाजपा नेता और स्वास्थ मंत्री के सुरक्षाकर्मी अचानक नदी में गिर गए। पानी कम होने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई और सभी तैरकर बाहर निकल आए। यहां एक दूसरे नाव में स्वास्थमंत्री श्यामबिहारी जायसवाल भी बैठे थे।
दरअसल हसदेव नदी में वन विभाग ने एडवेंचर को बढ़ावा देने के लिए शनिवार को बम्बू राफ्टिंग की शुरुआत की है। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद स्वास्थ मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिमा यादव, डीएफओ मनीष कश्यप, नगर पंचायत नई लेदरी के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राणा, नगरपालिका मनेन्द्रगढ़ के उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र पटवा, भाजपा नेता राहुल सिंह और युवा नेता सभाजीत यादव के अलावा मंत्री श्याम बिहारी का एक सुरक्षा कर्मी दो बम्बू राफ्टिंग नाव में सवार होकर नदी का भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान एक बम्बू राफ्टिंग का संतुलन गलत तरीके से बैठने के कारण अचानक बिगड़ गया। उसमें बैठे भाजपा नेता राहुल सिंह और सुरक्षाकर्मी पानी में गिर गए। जबकि सभाजीत यादव बम्बू में पलट गए और धर्मेन्द्र पटवा संतुलन बिगड़ता देख बाहर निकल गए। नदी पानी कम होने की वजह से कोई जनहानि नहीं हुई है और से गिरे भाजपा नेता और स्वास्थ मंत्री के सुरक्षाकर्मी नदी से बाहर निकल आए। जिस नाव में मंत्री, डीएफओ और अन्य भाजपा नेता बैठे थे वह सकुशल नदी का भ्रमण कर आपस लौट गए।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
बिलासपुरSeptember 14, 2026शादीशुदा गर्लफ्रेंड को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगा दी आग
