कवर्धा। कवर्धा पुलिस ने एक बकरी चोर गिरोह के 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 16 बकरियाँ बरामद की गई है, साथ ही बकरी चोरी के लिए उपयोग किए जाने वाले मॉडिफाइड इनोवा को भी जब्त किया गया है। गिरफ्तार सभी आरोपी बिलासपुर के है।
कबीरधाम जिले के कुकदूर, पंडरिया और कवर्धा थाना क्षेत्रों में रात के समय बकरी चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही थी। तकनीकी साक्ष्य और सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण से पता चला कि बिलासपुर के मोपका, मंगला और मगरपारा से संचालित एक गिरोह कबीरधाम के दूरस्थ ग्रामीण इलाकों को निशाना बना रहा था। गिरोह अब तक 80 से अधिक बकरियों की चोरी कर चुका है। चुराई गई अधिकांश बकरियां बिलासपुर की मटन दुकानों में बेच दी गईं जबकि 16 बकरियां आरोपियों से बरामद की गईं।
आरोपी चोरी के लिए विशेष रूप से मॉडिफाइड इनोवा गाड़ी का इस्तेमाल करते थे, जिसमें बकरियों को आसानी से छिपाकर ले जाया जा सके। पुलिस ने आरोपियों को बकरियों के साथ शहर में जुलूस भी निकाला। बकरियों को कंधे पर लदवाकर शहर में घूमाया गया। इसके बाद कोर्ट में पेश किया गया।
00 मटन दुकानों में बेच देते थे
गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे बकरियों को चुराने के बाद रात में ही बिलासपुर ले जाकर मटन दुकानों में बेच देते थे। गिरोह का तरीका सुनियोजित था, जिसमें तेज गति से वाहन का उपयोग, मोबाइल का सीमित प्रयोग और तकनीकी निगरानी से बचने की रणनीति शामिल थी। हालांकि कबीरधाम पुलिस की सजगता और समन्वय से उन्हें पकड़ लिया गया। सभी आरोपी बिलासपुर के रहने वाले है।
गिरफ्तार आरोपी
1. शब्बीर खान, पिता रहीम खान, उम्र 20 वर्ष, वार्ड क्रमांक 47, मोपका चिल्हाटी, बिलासपुर
2. गौरव धूरी, पिता दिनेश धूरी, उम्र 20 वर्ष, मोपका चिल्हाटी, बिलासपुर
3. मनीष पटेल, पिता गेंदराम पटेल, उम्र 25 वर्ष, मगरपारा, बिलासपुर
4. सोहेल खान, पिता शेख अब्दुल्ला, उम्र 20 वर्ष, मंगला चौक, बिलासपुर
5. अजय सोनवानी, पिता राजेंद्र सोनवानी, उम्र 29 वर्ष, बजरंग चौक, बिलासपुर
6. सहबान खान, पिता अब्दुल रहमान, उम्र 27 वर्ष, चिल्हाटी, बिलासपुर
7. शाहीद खान, पिता अब्दुल रहमान, उम्र 19 वर्ष, चिल्हाटी, बिलासपुर
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
कांकेरMay 2, 2026IED ब्लास्ट में DRG के चार जवान शहीद, बारूदी सुरंग को कर रहे थे निष्क्रिय
बिलासपुरMay 2, 2026आयुक्त ने किया वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक को निलंबित, अवैध उगाही का वीडियो हुआ था वायरल, फोकट में कोल्ड ड्रिंक भी पिया
