रायपुर। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण प्रदेश की सरकार ने 10वीं बोर्ड की परीक्षा स्थगित कर दी है। 12वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर अभी कोई निर्णय नही लिया गया है। प्रश्न पत्रों का स्कूलों को वितरण पूर्व निर्धारित आदेश के आधार पर ही होगा।

छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण बेकाबू हो गया है। संक्रमण तो बढ़ ही रहा है, मरीजों की मौत भी बढ़ती जा रही है। इसे देखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 10वीं बोर्ड की परीक्षा को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। अभी स्कूल शिक्षा विभाग ने 10वीं की परीक्षा स्थगित करने का आदेश जारी कर दिया है। लेकिन स्कूल शिक्षा विभाग ने 12वीं की परीक्षा को लेकर कोई आदेश जारी नही किया। माना जा रहा है कि इसके संबंध में भी शीघ्र ही कोई न कोई आदेश जारी कर दिया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग के 10वीं की परीक्षा भले ही स्थगित कर दी हो लेकिन स्कूलों को प्रश्न पत्रों का वितरण पहले के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही किया जाएगा। पूर्व के कार्यक्रम के अनुसार 10वीं का प्रश्न पत्र 9 और 10 अप्रेल को और 12वीं का प्रश्न पत्र 10 व 11 अप्रेल को ही वितरित किया जाएगा। लिहाज स्कूलों के शिक्षक दिए गए समय और स्थान पर प्रश्न पत्र लेने के लिए उपस्थित होंगे।
आदेश में स्कूल शिक्षा सचिव वीके गोयल ने कहा कि राज्य में वर्तमान में प्रतिदिन कोरोना के अत्यधिक मामले सामने आ रहे हैं। जिसके कारण कई जिलों में लॉकडाउन किया गया है। इसे ध्यान में रखते हुए कक्षा 10वीं की परीक्षा स्थगित की जाती है। आगामी निर्णय समयानुसार लिया जाएगा। बता दें कि 10वीं की परीक्षा 15 अप्रैल से और 12वीं की परीक्षा 3 मई से होने वाली थी। इसकी तैयारी कर ली गई थी। लेकिन कोरोना के आंकड़े ने चिंता बढ़ा दी है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 9, 2026खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर, साव ने खोले जीवन के अनकहे पन्ने, गांव के खेल और संघ की शाखा से जुड़ी यादें
बिलासपुरOctober 9, 2026गरबा का प्रचार करने सिगरेट पीकर और तमंचा अड़ाकर बनाया वीडियो, किया सोशल मीडिया में वायरल, 5 लड़कियां सहित 9 गिरफ्तार
सूरजपुरOctober 8, 2026हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या, 3 को फांसी और एक को आजीवन कारावास की सजा, एक NSUI का नेता भी है
कोरबाOctober 7, 2026SECL के कोयला खदान के अंदर डंफर में लगी आग, 2 करोड़ की गाड़ी जलकर खाक
