महासमुंद। महासमुंद जिले के तुमगांव में राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर कोडार डैम के पास खड़ी हाइवा से तेज रफ़्तार कार टकरा गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कार से बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना तुमगांव थाना क्षेत्र की है।
मिली जानकारी के अनुसार नरहरपुर (कांकेर) में एसबीआई बैंक के मैनेजर चंदन अभिषेक अपनी पत्नी, 6 साल के बेटे, माता-पिता और चालक के साथ झारखंड के बोकारो से रायपुर जा रहे थे। तभी अचानक उनकी कार (RJ 09 CD 1008) राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर कोडार के पास खड़ी हाइवा (CG 13 BD 7222) से टकरा गई। इस हादसे में चंदन के माता-पिता अवध किशोर पांडेय (69 वर्ष) और चित्रलेखा पांडेय (65 वर्ष) के साथ ही चालक ईश्वर ध्रुव (34 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चंदन अभिषेक, उनकी पत्नी खुशबू कुमारी और बेटा ध्रुव अभिषेक गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए रायपुर भेजा गया है। टक्कर इतनी तेज थी कार के परखच्चे उड़ जातें हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
कांकेरMay 2, 2026IED ब्लास्ट में DRG के चार जवान शहीद, बारूदी सुरंग को कर रहे थे निष्क्रिय
बिलासपुरMay 2, 2026आयुक्त ने किया वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक को निलंबित, अवैध उगाही का वीडियो हुआ था वायरल, फोकट में कोल्ड ड्रिंक भी पिया
