बिलासपुर। शराब घोटाला मामले में विजय भाटिया को ACB-EOW की टिम ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। भाटिया पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी माने जाते है। इसके अलावा टिम ने आज सुबह उनके भिलाई स्थित घर में दबिश देकर छानबीन कर रही है।
जानकारी के अनुसार विजय भाटिया को गिरफ्तार करने के बाद ACB-EOW की टीम रविवार सुबह 6 बजे भिलाई नेहरू नगर स्थित उसके घर पहुंची और जांच शुरू कर की। ACB-EOW की टीम विजय भाटिया के 5 से अधिक अलग-अलग ठिकानों में छापेमारी की है। भिलाई में सुबह 6 बजे 2 अलग-अलग गाड़ियों में ACB-EOW के 7 अधिकारी पहुंचे। उन्होंने आते ही पूरे घर को चारों तरफ से देखा। इसके बाद घर में रह रहे लोगों से पूछताछ शुरू की है। खबर लिखे जाने तक ACB-EOW की टीम भाटिया के घर में मौजूद है। इस दौरान घर के नौकरों को काम करने की छूट दी गई है, लेकिन उनसे भी पूछताछ की जा रही है। इस दौरान उनके साथ महिला पुलिस भी मौजूद है। बता दें कि 2000 करोड़ से अधिक के शराब घोटाला मामले में विजय भाटिया सहित भिलाई के 5-6 लोगों के खिलाफ जांच चल रही है। ACB-EOW की टीम इनके यहां कई बार छापेमारी कर जांच कर चुकी है, लेकिन विजय भाटिया पिछले 2 सालों से फरार था। लंबे समय बाद भाटिया EOW के हाथ लगा है। इस मामले में 2 साल पहले ED ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बर्थडे के दिन उनके राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा, ओएसडी आशीष वर्मा, मनीष बंछोर और कारोबारी विजय भाटिया के घर छापेमारी की थी। रेड को लेकर बीजेपी कांग्रेस में उस समय खूब बयानबाजी हुई थी।
पूर्व सीएम भूपेश ने इस कार्रवाई को पीएम मोदी की ओर से दिया गया बर्थडे गिफ्ट बताया था। उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री जी और अमित शाह जी ने मेरे जन्मदिन के दिन आपने मेरे राजनीतिक सलाहकार और मेरे OSD सहित करीबियों के यहां ED भेजकर जो अमूल्य तोहफा दिया है, इसके लिए बहुत आभार।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
कांकेरMay 2, 2026IED ब्लास्ट में DRG के चार जवान शहीद, बारूदी सुरंग को कर रहे थे निष्क्रिय
बिलासपुरMay 2, 2026आयुक्त ने किया वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक को निलंबित, अवैध उगाही का वीडियो हुआ था वायरल, फोकट में कोल्ड ड्रिंक भी पिया
