रायगढ़। जिले के लैलूंगा विकासखंड अंतर्गत हल्का नंबर 23 की पटवारी संगीता गुप्ता एक बार फिर भ्रष्टाचार के आरोप में घिर गई हैं। सुबरा गांव की महिला गौरी सिदार ने पंचायत की बैठक में सनसनीखेज आरोप लगाते हुए बताया कि फौती नामांतरण के बदले पटवारी ने ₹5000 की रिश्वत मांगी थी। गौरी बाई के अनुसार ₹3000 की रकम पहले ही दे दी गई थी और बाकी की राशि काम पूरा होने के बाद मांगी गई थी। इस गंभीर आरोप का पंचनामा भी पंचायत में पेश किया गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। पंचायत में मौजूद कई जनप्रतिनिधियों और पंचों ने भी इन आरोपों की पुष्टि करते हुए कहा कि पटवारी संगीता गुप्ता की यह कार्यशैली नई नहीं है। राजस्व से संबंधित कर कार्य में अवैध वसूली की शिकायतें पहले भी सामने आ चुकी हैं, लेकिन प्रशासन अब तक आंख मूंदे बैठा है। ग्रामीणों का आरोप है कि पैसे देने के बावजूद कई मामलों में काम लटकता रहता है। जिससे लोगों को बार-बार चक्कर काटने पड़ते हैं और मानसिक शोषण झेलना पड़ता है। पटवारी को लेकर गांव में इस कदर आक्रोश है कि अब उग्र आंदोलन की चेतावनी दी जा रही है। ग्रामीणों ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि यदि जल्द ही इस मामले में जांच कर संगीता गुप्ता को निलंबित नहीं किया गया तो वे रायगढ़ कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेंगे। आवश्यकता पड़ी तो मुख्यमंत्री निवास तक पहुंचकर न्याय की गुहार लगाएंगे। अब देखना यह होगा कि वायरल वीडियो, पंचायत के पंचनामा और जनप्रतिनिधियों के समर्थन के बाद भी प्रशासन संगीता गुप्ता पर कोई कार्रवाई करता है या फिर यह मामला भी पुरानी फाइलों में दबा दिया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि इस बार वे चुप बैठने वाले नहीं है या तो कार्रवाई होगी या फिर सड़क पर निर्णायक लड़ाई होगी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
बिलासपुरSeptember 14, 2026शादीशुदा गर्लफ्रेंड को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगा दी आग
बिलासपुरSeptember 14, 2026हत्या के चार आरोपी गिरफ्तार, देर रात लाठी, डंडे से हमलाकर हो गए थे फरार
