रायपुर। शराब घोटाले में सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रदेश के अलग अलग जिलों में पदस्थ 22 आबकारी अधिकारियों के सस्पेंड कर दिया गया है। ये सभी अधिकारी अनिल टुटेजा, अरुणपति त्रिपाठी और अनवर ढेबर के लिए गुर्गे बनकर काम कर रहे थे।
प्रदेश की राजधानी रायपुर से बड़ी खबर आ रही है। प्रदेश सरकार ने 22 आबकारी अधिकारियों को एक साथ निलंबित कर दिया है। आबकारी विभाग ने निलंबन आदेश जारी कर दिए है। इन सभी पर 3200 करोड़ रुपए के शराब घोटाले में शामिल होने का आरोप है। निलंबित अधिकारियों में 5 उप आयुक्त, 5 सहायक और जिला आबकारी अधिकारी, 12 सहायक आयुक्त शामिल हैं। दो दिन पहले ही 7 जुलाई को EOW और ACB ने बिना ड्यूटी पेड के 2174 करोड़ के शराब बेचने के आरोप में आबकारी विभाग के 29 अधिकारियों के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश किया था। शराब घोटाले में 70 से अधिक आरोपी है जिनमें 13 गिरफ्तार हो चुके हैं। इनमें मुख्य तौर पर अनिल टुटेजा, अनवर ढेबर, अरुणपति त्रिपाठी, कवासी लखमा और विजय भाटिया है। जो पूरा सिंडीकेट चलाते थे।
निलंबित होने वाले 5 उपायुक्त में अनिमेष नेताम उपायुक्त आबकारी संभागीय उड़न दस्ता अधिकारी रायपुर संभाग, अरविंद कुमार पाटले कार्यालय आबकारी आयुक्त नया रायपुर, नीतू नौतानी कार्यालय आबकारी आयुक्त नया रायपुर, नोहर सिंह ठाकुर कार्यालय उपायुक्त आबकारी संभागीय उड़ान दस्ता बिलासपुर संभाग, विजय सेन शर्मा कार्यालय उप आयुक्त आबकारी संभागीय उड़न दस्ता सरगुजा संभाग शामिल है। जिन 5 सहायक और जिला आबकारी अधिकारियों पर गाज गिरी उसमें मोहित कुमार जायसवाल जिला आबकारी अधिकारी अटल नगर नया रायपुर, गरीब पाल सिंह दर्दी जिला आबकारी अधिकारी, कार्यालय सहायक आयुक्त, आबकारी, जिला राजनांदगांव, इकबाल अहमद खान जिला आबकारी अधिकारी, कार्यालय जिला आबकारी अधिकारी दंतेवाड़ा, जनार्दन सिंह कौरव राज्य स्तरीय उड़नदस्ता टीम छत्तीसगढ़, नितिन कुमार खंडूजा सहायक जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय जिला आबकारी अधिकारी बेमेतरा के नाम शामिल हैं।
00 निलंबित होने वाले अधिकारियों की सूची
जनार्दन कौरव, सहायक जिला आबकारी अधिकारी
अनिमेष नेताम, उपायुक्त आबकारी
विजय सेन शर्मा, उपायुक्त आबकारी
अरविंद कुमार पाटले, उपायुक्त आबकारी
प्रमोद कुमार नेताम, सहायक आयुक्त आबकारी
रामकृष्ण मिश्रा, सहायक आयुक्त आबकारी
विकास कुमार गोस्वामी, सहायक आयुक्त आबकारी
नवीन प्रताप सिंग तोमर, सहायक आयुक्त आबकारी
मंजुश्री कसेर, सहायक आबकारी अधिकारी
सौरभ बख्शी, सहायक आयुक्त आबकारी
दिनकर वासनिक, सहायक आयुक्त आबकारी
सोनल नेताम, सहायक आयुक्त आबकारी
प्रकाश पाल, सहायक आयुक्त आबकारी
अलेख राम सिदार, सहायक आयुक्त आबकारी
आशीष कोसम, सहायक आयुक्त आबकारी
राजेश जायसवाल, सहायक आयुक्त आबकारी
इकबाल खान, जिला आबकारी अधिकारी
नितिन खंडुजा, सहायक जिला आबकारी अधिकारी
मोहित कुमार जायसवाल, अधिकारी जिला आबकारी
नीतू नोतानी ठाकुर, उपायुक्त आबकारी
नोहर सिंह ठाकुर, उपायुक्त आबकारी
गरीबपाल सिंह दर्दी, जिला आबकारी अधिकारी
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMarch 20, 2026ऑन लाइन सट्टा खिलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, लैपटॉप, मोबाइल, बैंक खाता, चेकबुक और 7 लाख नगद जप्त
बिलासपुरMarch 20, 2026बिजली विभाग के तीन अधिकारी रिश्वत लेते हुए पकड़ाया, ट्रांसफार्मर लगाने मांगे थे 35 हजार रुपए
रायगढ़March 20, 2026मुख्यमंत्री और वित्तमंत्री के गृह जिले में हो रही थी अफ़ीम की खेती, रखवाली करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिलासपुरMarch 19, 2026दो बकरी चोर गिरफ्तार, 31 बकरा – बकरी जप्त, 4 बकरों को काटकर बेच चुके थे आरोपी
