रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने आबकारी विभाग के 22 अधिकारियों को सस्पेंड करने के बाद 39 अधिकारियों का ट्रांसफर लिस्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि सस्पेंशन ऑर्डर के साथ ही ट्रांसफर लिस्ट बन गई थी। जैसे ही सस्पेंशन ऑर्डर जारी हुआ पूरे महकमे खलबली मच गई और एक दो घंटे बाद ट्रांसफर लिस्ट जारी कर दिया गया। लिस्ट जारी होते ही पूरा विभाग सकते में आ गया। ट्रांसफर लिस्ट मे 24 सहायक जिला आबकारी अधिकारी, 5 परिवीक्षाधीन सहायक जिला आबकारी अधिकारी और 10 परिवीक्षाधीन अधिकारी शामिल है। सभी के ट्रांसफर का आदेश विभाग की तरफ से जारी किया गया है।
ट्रांसफर लिस्ट के अनुसार सहायक आबकारी आयुक्त प्रवीण वर्मा को जिला आबकारी अधिकारी बनाकर मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर से हटकर आबकारी आयुक्त अटल नगर नया रायपुर भेजा गया है। जिला आबकारी अधिकारी पलक नंद को गौरेला पेंड्रा मरवाही से ट्रांसफर करके जिला आबकारी अधिकारी बेमेतरा बनाया गया है।जिला आबकारी अधिकारी गजेंद्र कुमार सिंह को बलौदा बाजार भाटापारा से हटाकर जिला आबकारी अधिकारी गरियाबंद बनाया गया है। जिला आबकारी अधिकारी योगेश्वर कुमार द्विवेदी को कोरिया से ट्रांसफर करके जिला आबकारी अधिकारी बालोद में पदस्थ किया गया है। जिला आबकारी अधिकारी अभिषेक तिवारी को बीजापुर से स्थानांतरण करके सहायक आबकारी आयुक्त राजनाथगांव बनाया गया है। इसी तरह जिला आबकारी अधिकारी सूरजपुर इंद्र बलि सिंह मारकंडे को उप आयुक्त आबकारी संभागीय उड़न दस्ता सरगुजा संभाग बनाया गया है। दीपा आदिल, परिवीक्षाधीन जिला आबकारी अधिकारी मोहल्ला मानपुर अंबागढ़ चौकी को उप आयुक्त आबकारी संभागीय उड़न दस्ता रायपुर बनाया गया है। इसी तरह अमन सिंह, परिवीक्षाधीन जिला आबकारी अधिकारी को बिलासपुर से हटाकर जिला आबकारी अधिकारी बस्तर बनाया गया है। सहायक जिला आबकारी अधिकारी रविन्द्र पांडेय को संभागीय उड़न दस्ता दल सरगुजा से हटाकर जिला आबकारी अधिकारी मुंगेली की जिम्मेदारी दी गई है।




Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMarch 20, 2026ऑन लाइन सट्टा खिलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, लैपटॉप, मोबाइल, बैंक खाता, चेकबुक और 7 लाख नगद जप्त
बिलासपुरMarch 20, 2026बिजली विभाग के तीन अधिकारी रिश्वत लेते हुए पकड़ाया, ट्रांसफार्मर लगाने मांगे थे 35 हजार रुपए
रायगढ़March 20, 2026मुख्यमंत्री और वित्तमंत्री के गृह जिले में हो रही थी अफ़ीम की खेती, रखवाली करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिलासपुरMarch 19, 2026दो बकरी चोर गिरफ्तार, 31 बकरा – बकरी जप्त, 4 बकरों को काटकर बेच चुके थे आरोपी
