9 पंचों को मोटरसाइकल बांट के बन गया उप सरपंच, अब हो रही है शिकवा शिकायत, कहां का है मामला पढ़े खबर..

रायगढ़। बरमकेला विकासखंड के एक गांव से बड़ा दिलचस्प मामला सामने आ रहा है। यहां उप सरपंच के एक प्रत्याशी ने चुनाव जीतने के लिए 9 पंचों को मोटरसाइकल बांटकर रातों रात बाजी पलट दी और उप सरपंच बन गया।

हमारे देश में लोकतंत्र की जड़ें कितना मजबूत है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एक पंच उपसरपंच बनने के लिए 9 पंचों को मोटरसाइकल खरीद के दे दिया और चुनाव जीत गया। जी हां अब चुनाव जीतने के लिए खरीद फरोख्त का मामला केवल संसद और विधानसभा तक ही सीमित नहीं रह गया है। ये बाजीगरी अब पंच और उप सरपंच के प्रत्याशी भी सिख गए है। और जब मामला उस क्षेत्र के गांव का हो जिसे अब तक शिक्षा, स्वास्थ और रोजगार के क्षेत्र में पिछड़ा माना जाता रहा है तो मामला और भी दिलचस्प हो जाता है। जी हां हम बात कर रहे है बरमकेला विकासखंड के ग्राम पंचायत मारोदहरा का। बात चार महीने पुरानी यानी 10 मार्च 2025 की है लेकिन उप सरपंच की बाजीगरी अभी सामने आ रही है। यहां उप सरपंच का चुनाव होना था। पूरे गांव में कौतूहल का विषय था कि उप सरपंच कौन बनेगा ? दोनो प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर थी। इसी बीच उप सरपंच पद के प्रत्याशी दिनेश डडसेना ने 9 पांचों को मोटर सायकल खरीद के दिया और पूरी बाजी पलट गई। यही नहीं सभी 9 पंचों ने शो रूम में हो मोटरसाइकल में बैठकर ग्रुप फोटो भी कराया जो बाद में वायरल हो गया। इसके बाद गांव के एक दूसरे पंच विद्याधर बरिहा ने इसकी शिकायत कर दी और सोशल मीडिया में वायरल वीडियो भी शिकायत में लगा दिया। शिकायत के अनुसार पंचों को मतदान तिथि के ठीक पहले अरुण ऑटो, चंद्रपुर (जिला सक्ती, छ.ग.) से 100 सीसी की मोटरसाइकिल प्लेटिना दी गईं है। मामले की सुनवाई SDM कार्यालय में होनी थी लेकिन उपसरपंच ने यहां भी जुगाड़ बैठा रखा था। समय पर SDM के सामने फाइल रखा ही नहीं गया। इसके बाद शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि यह देरी सुनियोजित रणनीति का हिस्सा है, ताकि आरोपी को समय और राहत मिल सके। शिकायतकर्ता ने अपने साक्ष्य और गवाहों की सूची तैयार कर ली है। लेकिन बार-बार टलती सुनवाई से अब पूरा विपक्ष अपने बाल नोच रहे है।मोटरसाइकल पाने वाले जिन पंचों के नाम इस कथित सौदेबाज़ी में सामने आए हैं, वे इस प्रकार हैं :

* हुलसी बाई (पति – बलभद्र पटेल, वार्ड 11)
* शकुंतला पटेल (पति – अशोक पटेल, वार्ड 12)
* गंधरवी चौहान (पति – श्यामलाल चौहान, वार्ड 15)
* तेजराम उनसेना (वार्ड 1)
* शक्राजीत साहू (वार्ड 2)
* मोंगरा साहू (पति – संतोष साहू, वार्ड 4)
* संजय सिदार (वार्ड 7)
* सुनीता सिदार (पति – उत्तम सिदार, वार्ड 8)

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *