बिलासपुर। फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी करने वाले 27 शासकीय कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है। बर्खास्त कर्मचारियों में शिक्षा विभाग के 11, कृषि विभाग के 11 और उद्यानिकी विभाग के दो कर्मचारी शामिल है।
मुंगेली जिले के कलेक्टर ने फर्जी प्रमाणपत्र के आधार पर नौकरी करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। कलेक्टर ने 27 कर्मचारियों को बर्खास्त करने के आदेश जारी कर दिए है। बर्खास्त कर्मचारियों में 11 शिक्षा विभाग के सहायक शिक्षक और व्याख्याता शामिल है। शिक्षा विभाग के जिन कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया है उनमें श्रीमती मनीषा कश्यप (व्याख्याता), टेक सिंह राठौर (व्याख्याता), रवीन्द्र कुमार गुप्ता (व्याख्याता), पवन सिंह राजपूत (व्याख्याता), विकास कुमार सोनी (व्याख्याता), अक्षय सिंह राजपूत (व्याख्याता), गोपाल सिंह राजपूत (व्याख्याता), योगेन्द्र सिंह राजपूत (व्याख्याता), मनीष राजपूत (शिक्षक), नरहरी सिंह राठौर (सहायक शिक्षक), राकेश सिंह राजपूत (शिक्षक) और श्रम विभाग से नरेन्द्र सिंह राजपूत (सहायक ग्रेड 2) शामिल है। इसी तरह कृषि विभाग में पदस्थ ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के पद पर पदस्थ प्रभा भास्कर, अमित राज राठौर, धर्मराज पोर्ते, नितेश कुमार गुप्ता, विजेन्द्र नार्गव, टेकचंद रात्रे, निलेश कुमार राठौर, सुरेन्द्र कुमार कश्यप, गुलाब सिंह राजपूत, बृजेश सिंह राजपूत, भीष्मराव भोसले (प्रयोगशाला सहायक), सत्यप्रकाश राठौर (जिला योजना एवं सांख्यिकी विभाग सहायक ग्रेड 02), उद्यान विभाग में ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी के पद पर पदस्थ पूजा पहारे, सतीश कुमार नवरंग के नाम शामिल है। इसी तरह राजीव कुमार तिवारी पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, विकास विस्तार अधिकारी) को बर्खास्त कर दिया गया है। ये सभी कर्मचारी फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र के आधार पर सालों से नौकरी कर रहे थे। सभी ने फर्जी तरीके से श्रवण बाधित विकलांगता प्रमाणपत्र बनवाए थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
बिलासपुरAugust 1, 2026ये उसी मल्हार की सड़क है जिसका जिक्र देश के प्रधानमंत्री ने अपने मन की बात में किया था, अब दी है आंदोलन की चेतावनी
बिलासपुरAugust 1, 2026घोर बेज्जती : लगाना था कांसे की प्रतिमा, लगा दिया सीमेंट की, नेताओं और अधिकारियों को बेवकूफ बनाने कर दिया पालिश
